The Bads Of Bollywood में कैमियो पर इमरान हाशमी ने की खुलकर बात, बोले- वायरल होने से मेरी लाइफ…
The Bads Of Bollywood में इमरान हाशमी का सरप्राइज कैमियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन एक्टर का कहना है कि इस अचानक मिली पॉपुलैरिटी से उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कोई बदलाव नहीं आया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
इमरान हाशमी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Emraan Hashmi Web Series: इमरान हाशमी हाल ही में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने सरप्राइज कैमियो को लेकर चर्चा में आ गए। इस प्रोजेक्ट में इमरान ने एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर का मजेदार किरदार निभाया, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस ने खूब पसंद किया। उनका यह छोटा लेकिन दमदार अपीयरेंस देखते ही देखते वायरल हो गया और फैंस ने एक्टर की चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की।
हालांकि सोशल मीडिया पर मिली इस जबरदस्त प्रतिक्रिया के बावजूद इमरान हाशमी का मानना है कि उनकी जिंदगी में इससे कोई खास बदलाव नहीं आया। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि वायरल होना आज के समय में बहुत अनप्रिडिक्टेबल हो गया है। इमरान के मुताबिक, यह सिर्फ दो दिन का काम था, जो अचानक लोगों की नजर में आ गया। उन्होंने माना कि अब भी उन्हें समझ नहीं आता कि कोई चीज कब और क्यों वायरल हो जाती है।
इमरान हाशमी में ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कैमियों पर की बात
इमरान ने यह भी कहा कि वह इस तरह की चीजों को ज्यादा सीरियसली नहीं लेते। उनके लिए फेम, सक्सेस या सोशल मीडिया हाइप से ज्यादा जरूरी है अपने काम पर फोकस करना। एक्टर का मानना है कि जिंदगी में बहुत सी चीजें हमारे कंट्रोल में नहीं होतीं, इसलिए बेहतर यही है कि ईमानदारी से मेहनत की जाए और आगे बढ़ते रहा जाए।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
फेम और ट्रोलिंग को लेकर इमरान हाशमी ने अपनी सोच जाहिर करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही सीख लिया था कि इन सब बातों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर है। उनका फोकस हमेशा अपने किरदार और परफॉर्मेंस पर रहता है, न कि वायरल ट्रेंड्स पर।
जल्द इस सीरीज में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी अब अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर’ की तैयारी में जुटे हैं। यह सीरीज इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क की रहस्यमयी दुनिया को दिखाती है, जिसमें अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे बड़े स्मगलिंग रूट्स को एक्सप्लोर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘Oscar’ के लिए शॉर्टलिस्ट हुई अनुपम खेर की ‘Tanvi The Great’, खुशी से गदगद हुए अभिनेता
इस कहानी के केंद्र में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात एक स्पेशल कस्टम्स टास्क फोर्स है। इमरान इसमें अर्जुन मीना नाम के ईमानदार ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी टीम के साथ एक खतरनाक स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ जंग लड़ते नजर आएंगे। इमरान की यह सीरीज उनके करियर का एक और इंटेंस और दमदार चैप्टर साबित हो सकती है।
