रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई थी विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी, अब सात फेरों तक पहुंचा रिश्ता

Vijay-Rashmika Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी चर्चा में है। दोनों के बीच 7 साल का उम्र अंतर है। ‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई उनकी लव स्टोरी अब शादी तक पहुंच गई है।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Age Gap: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार करते हुए अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ नाम दिया है। ‘विरोश’ नाम उनके फैंस ने पहले ही गढ़ लिया था, जो विजय और रश्मिका के नामों को जोड़कर बनाया गया है।

विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था, जबकि रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को हुआ। इस तरह दोनों के बीच लगभग 7 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, इस उम्र के फासले ने उनके रिश्ते में कभी कोई बाधा नहीं डाली। पिछले कई वर्षों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म गीता गोविंदम के सेट पर हुई थी। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद उन्होंने डियर कॉमरेड में भी साथ काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

विरोश की शादी की खास तैयारियां

24 फरवरी से उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान पूल गेम्स, वॉलीबॉल और ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम का खास क्रिकेट मैच आयोजित किया गया। क्रिकेट बैट पर दोनों के नाम और शादी की तारीख भी लिखी गई थी। शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के लग्जरी आईटीसी मेमेंटोस उदयपुर में हो रही है। अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित यह रिजॉर्ट अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भव्य विला के लिए जाना जाता है।

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनमें शाहिद कपूर के साथ ‘कॉकटेल 2’, अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 3’ और रणबीर कपूर के साथ ‘एनिमल पार्क’ शामिल हैं। वहीं विजय देवरकोंडा और रश्मिका साथ में ‘रणबाली’ फिल्म में भी काम कर रहे हैं, जो 11 सितंबर को रिलीज होगी। ‘विरोश’ की यह शादी सिर्फ दो सितारों का मिलन नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत