कस्टम ऑफिसर बन Emraan Hashmi ने खोली स्मगलिंग रैकेट की पोल, Taskaree का ट्रेलर हुआ रिलीज
New Smuggling Web Series: नए साल में नेटफ्लिक्स इमरान हाशमी की दमदार सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ लेकर आ रहा है। जहां वो कस्टम ऑफिसर बन अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से भिड़ते नजर आएंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तस्करी: द स्मगलर वेब ट्रेलर आउट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Taskaree: The Smuggler’s Web Trailer Out: नए साल की शुरुआत के साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पूरी तरह एक्टिव हो चुकी है। जहां एक ओर थिएटर्स में बॉर्डर और धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी दमदार कंटेंट के साथ दर्शकों को बांधे रखने की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच हाल ही में नेटफ्लिक्स ने इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज से पहले ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ऐसे में चलिए जानते हैं सीरीज कब रिलीज होगी….
कस्टम ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे इमरान हाशमी
दरअसल, इस सीरीज में इमरान हाशमी एक सख्त और तेज-तर्रार कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना की भूमिका निभाते नजर आएंगे। कहानी सरकारी सीमा शुल्क विभाग के भीतर चल रही उस रणनीतिक जंग को दिखाती है, जहां हर फैसला बेहद अहम होता है और एक छोटी सी चूक पूरे ऑपरेशन को खतरे में डाल सकती है। ‘तस्करी’ बुद्धिमत्ता, सूझबूझ और धैर्य की परीक्षा लेने वाली एक हाई-वोल्टेज थ्रिलर सीरीज है।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Rohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
इंटरनेशनल तस्करी नेटवर्क का होगा पर्दाफाश
सीरीज की कहानी अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक जैसे इंटरनेशनल तस्करी रूट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एक ऐसे वैश्विक नेटवर्क को उजागर करती है, जो जाली दस्तावेजों, गुप्त रास्तों और लगातार गुमराह करने वाली रणनीतियों के जरिए काम करता है। इस पूरे खेल का केंद्र मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां तैनात कस्टम टीम देश की सुरक्षा के लिए दिन-रात जुटी रहती है।
वेब सीरीज में होंगे दमदार स्टारकास्ट
इन सबके बीच स्टारकास्ट की बात करें, तो इमरान हाशमी के साथ इस सीरीज में अमृता खानविलकर (मिताली कामथ), नंदिश सिंह संधू (रविंदर गुर्जर) और अनुराग सिन्हा (प्रकाश कुमार) जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं शरद केलकर सीरीज में खतरनाक तस्कर बड़ा चौधरी के रोल में दिखाई देंगे, जिसका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है।
ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने सुबह 3 बजे उठकर किया था डांस, कोरियोग्राफर ने बताया ‘इक्कीस’ के सेट का अनोखा किस्सा
जानें कब और कहां पाएंगे देख?
आपको बता दें, नेटफ्लिक्स की यह थ्रिलर सीरीज 14 जनवरी से स्ट्रीम होगी। एक्शन, सस्पेंस और रियलिस्टिक कहानी के साथ ‘तस्करी: द स्मगलर वेब’ नए साल में ओटीटी पर इमरान हाशमी के फैंस के लिए खास ट्रीट साबित हो सकती है।
