2025 में अब तक 8 बॉलीवुड फिल्में हुई रिलीज, सबके सब हुई फ्लॉप
2025 में अब तक बॉलीवुड की आठ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और सब के सब फिल्में बजट वसूल पाने में नाकामयाब साबित हुई है। मतलब 2025 में अब तक हिट फिल्मों का खाता नहीं खुला है।
- Written By: अनिल सिंह
2025 में अब तक 8 बॉलीवुड फिल्में हुई रिलीज, सबके सब हुई फ्लॉप
Bollywood Flop Films of 2025: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की एक भी हिट फिल्म का खाता अभी नहीं खुला है। 2025 में अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड की आठ फिल्मों में सब के सब फ्लॉप साबित हुई है। एक भी फिल्म अब तक अपना बजट वसूल नहीं कर पाई है। ऐसे में यह बॉलीवुड की फिल्मों के लिए बड़ी चिंता का विषय है।
साल की शुरुआत में एक नहीं बल्कि दो फिल्म रिलीज हुई रामचरण की गेम चेंजर और सोनू सूद की फतेह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फतेह फिल्म 40 करोड़ रुपए में बन कर तैयार हुई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक 18 करोड़ रुपए ही कमा पाई है।
ये भी पढ़ें- खत्म हुआ 9 साल का सूखा, हर्षवर्धन राणे को अब मिल रहे हैं फिल्मों के ऑफर
सम्बंधित ख़बरें
Mothers Day 2026 पर मां को बनाएं आत्मनिर्भर! चुनें ये इन्वेस्टमेंट प्लान, जो बुढ़ापे में बनेंगे उनका सहारा
Chennai Airport: चलती प्लेन से गेट खोलकर नीचे कूदा शख्स, मचा हड़कंप, सामने आई हैरान करने वाली वजह
मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार
नवभारत संपादकीय: 40 हजार फीट पर दहशत: असुरक्षित क्यों होती जा रही विमान यात्रा ?
रामचरण की गेम चेंजर 500 करोड़ के बजट की फिल्म थी, फिल्म रिलीज होने के बाद से अब तक 185 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई है। अजय देवगन की फिल्म आजाद की अगर बात करें तो यह 80 करोड़ में बन कर तैयार हुई थी, लेकिन यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपए की कमाई कर पाई है। वही कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 25 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन यह फिल्म अब तक 21 करोड रुपए भी नहीं कमा पाई है।
स्काई फोर्स फिल्म का बजट 160 करोड़ रुपए का है जबकि यह फिल्म वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। शाहिद कपूर की फिल्म देवा का बजट 80 करोड़ रुपए का है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए की ही कमाई अब तक कर पाई है।
जुनैद खान की लवयापा और हिमेश रेशमिया की बैड एस रवि कुमार को रिलीज हुए अभी सिर्फ 5 दिन हुए हैं, लेकिन 5 दिन में यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। दोनों फिल्म 5 दिन में 10 करोड़ रुपए की भी कमाई नहीं कर पाई है। लवायपा करीब 50 करोड़ के बजट में बनी है तो बैडएस रवि कुमार का बजट 20 करोड़ का है। सिर्फ दो ही फिल्में अपने बजट के करीब तक पहुंचने में कामयाब हुई है, लेकिन औसत के हिसाब से देखा जाए तो यह सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई है।
