Elvish Yadav Bihar visit: पहली बार बिहार पहुंचे एल्विश यादव, होली इवेंट में खेसारी लाल यादव संग मचाएंगे धमाल
Elvish Yadav Holi Event: एल्विश यादव पहली बार पटना पहुंचे हैं, जहां वह होली सेलिब्रेशन इवेंट में हिस्सा लेंगे। इस खास मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी उनके साथ मंच साझा करेंगे।
- Written By: सोनाली झा
एल्विश यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Elvish Yadav And Khesari Lal Yadav Performance: होली के रंगों में सराबोर बिहार की राजधानी पटना इस बार एक खास मेहमान के स्वागत को तैयार है। सोशल मीडिया स्टार और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव पहली बार बिहार पहुंचे हैं। उनके आगमन की खबर मिलते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एयरपोर्ट से लेकर इवेंट स्थल तक उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
एल्विश यादव पटना में एक भव्य होली सेलिब्रेशन इवेंट में शामिल होने आए हैं। इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी मौजूद रहेंगे। दोनों कलाकार एक ही मंच पर परफॉर्म करेंगे, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। इस इवेंट की खास बात यह है कि यहां भोजपुरी, हरियाणवी और बॉलीवुड म्यूजिक का फ्यूजन देखने को मिलेगा। लाइव परफॉर्मेंस, डीजे म्यूजिक और रंगों के साथ एक हाई-एनर्जी पार्टी का माहौल तैयार किया गया है। आयोजकों के मुताबिक, यह होली सेलिब्रेशन बिहार के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होगा।
पटना पहुंचकर जताई खुशी
एल्विश ने कहा कि मैं पहली बार पटना आ रहा हूं। यहां बुलाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। बिहार से सभी बहुत प्यार करते हैं, अब यहां खूब मजा आएगा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस ने खुशी जाहिर की और इवेंट को लेकर उत्साह और बढ़ गया। एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में यूट्यूब चैनल ‘द सोशल फैक्ट्री’ से की थी। उनकी कॉमेडी और व्लॉग वीडियो तेजी से वायरल हुए और वे युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Suman Kalyanpur Death: सुरों की दुनिया हुई खामोश! दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का 89 की उम्र में निधन
डॉक्टर बनना चाहती थीं Nargis, लेकिन एक स्क्रीन टेस्ट ने बदल दी जिंदगी, बनीं भारतीय सिनेमा की अमर एक्ट्रेस
Bhumi Pednekar Crush: भूमि पेडनेकर ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- बचपन से इमरान खान पर था जबरदस्त क्रश
Taapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट
एल्विश यादव का करियर
साल 2023 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर इतिहास रच दिया और शो के विजेता बने। इसके बाद उन्होंने ‘प्लेग्राउंड’ सीजन 4 में मेंटर की भूमिका निभाई और ‘एंटरटेनर्स क्रिकेट लीग टी10’ में हरियाणवी हंटर्स टीम की कप्तानी कर ट्रॉफी भी जिताई। 2025 में वह एमटीवी रोडीज एक्स एक्स और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शोज में नजर आए। हाल ही में उनका हरियाणवी गाना जस्टिन बीबर रिलीज हुआ, जिसने यूट्यूब ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाई। पटना में होने वाला यह होली इवेंट एल्विश यादव के फैंस के लिए यादगार साबित होने वाला है।
