- Hindi News »
- Entertainment »
- Tiger Shroff Depression Heropanti 2 Flop Karan Johar Show
करण जौहर के शो में छलका टाइगर श्रॉफ का दर्द, बोले- फ्लॉप फिल्म ने हिला दिया था आत्मविश्वास
Tiger Shroff Anxiety: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया कि फिल्म हीरोपंती 2 की असफलता ने उन्हें डिप्रेशन जैसा महसूस कराया। टाइगर ने बताया कि बॉक्स ऑफिस दबाव और एंग्जायटी से जूझना आसान नहीं था।
- Written By: सोनाली झा

टाइगर श्रॉफ (फोटो-सोशल मीडिया)
Tiger Shroff Depression: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया जितनी बाहर से ग्लैमरस दिखती है, उसके पीछे उतना ही दबाव और असुरक्षा छिपी होती है। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि एक फिल्म की असफलता ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया था। 2 मार्च 1990 को मुंबई में जन्मे टाइगर ने 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत की थी।
इसके बाद जब साल 2022 में हीरोपंती 2 रिलीज हुई, तो उन्हें इससे काफी उम्मीदें थीं। यह उनकी पहली हिट फिल्म का सीक्वल थी, इसलिए वे इसे अपने करियर का बड़ा मोड़ मान रहे थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसका असर सीधे तौर पर टाइगर की मानसिक स्थिति पर पड़ा।
करण जौहर के शो में किया खुलासा
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में टाइगर ने खुलकर बताया कि फिल्म की असफलता को उन्होंने बेहद पर्सनल ले लिया था। उन्होंने कहा कि मैं लगातार बॉक्स ऑफिस के आंकड़े देख रहा था। हर रिपोर्ट का असर मुझ पर हो रहा था। मुझे लगा कि कहीं मैं दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। यही सोच मुझे अंदर से परेशान करती रही। एक समय ऐसा आया जब मैं डिप्रेशन जैसा महसूस करने लगा था।
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar Film: ‘भूत बंगला’ के बीच भावुक हुए अक्षय कुमार, असरानी संग 12 फिल्मों का सफर किया याद
Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
Naagzilla की रिलीज डेट फाइनल, वैलेंटाइन वीक में इच्छाधारी नाग बनकर धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Twist: तुलसी-मिहिर के रिश्ते में नई हलचल, करण-नंदिनी के बीच बढ़ा शक
एंग्जायटी और उड़ान का डर
टाइगर ने माना कि इंडस्ट्री में हर शुक्रवार एक परीक्षा की तरह होता है। फिल्म हिट हो जाए तो तारीफ, और फ्लॉप हो जाए तो आलोचना शुरू हो जाती है। सिर्फ फिल्मों की असफलता ही नहीं, टाइगर ने अपनी एंग्जायटी और फ्लाइट फोबिया पर भी बात की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि एक बार फ्लाइट में तेज हलचल के बाद उन्हें गहरा डर बैठ गया था।
मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बोले टाइगर
टाइगर ने कहा कि जब भी हवाई यात्रा करनी होती है, तो खुद को मानसिक रूप से तैयार करना पड़ता है। कई बार असहज महसूस करता हूं, लेकिन काम की वजह से सफर जरूरी है। टाइगर का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एंग्जायटी कोई कमजोरी नहीं है। अगर कोई व्यक्ति चिंता या डिप्रेशन से गुजर रहा है, तो उसे इसे छिपाने के बजाय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करना चाहिए।
Tiger shroff depression heropanti 2 flop karan johar show
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 April: क्या आपकी राशि पर भारी है आज का दिन? वृश्चिक राशि वालों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
Apr 16, 2026 | 12:05 AMलखनऊ को हराकर Point Table में टॉप पर पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु, चिन्नास्वामी में गूंजा जीत का शोर
Apr 15, 2026 | 11:50 PMIPL 2026: रसिख डार के 4 विकेट और कोहली की वो तेज-तर्रार पारी, चिन्नास्वामी में RCB ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा
Apr 15, 2026 | 10:48 PMVaishakh Amavasya Rules: वैशाख अमावस्या को गलती से भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
Apr 15, 2026 | 10:44 PMLucknow News: लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग; 10 KM दूर तक दिखीं आग की लपटें
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














