बंगाली जासूस ‘एकेन बाबू’ का होगा हिंदी टीवी डेब्यू, अनिर्बन चक्रवर्ती ने जताया उत्साह
Eken Babu: बंगाली जासूस 'एकेन बाबू' (अनिर्बन चक्रवर्ती) 24 नवंबर को Sony SAB पर हिंदी टीवी पर डेब्यू कर रहे हैं। अनिर्बन ने कहा कि उनका यह मजाकिया किरदार बाकी शो से अलग है।
- Written By: अनिल सिंह
'एकेन बाबू' अब पूरे भारत में करेगा मनोरंजन! अनिर्बन चक्रवर्ती का जासूसी किरदार 24 नवंबर से हिंदी टीवी पर
Anirban Chakrabarti: बंगाली दर्शकों के बीच लंबे समय से लोकप्रिय जासूसी किरदार ‘एकेन बाबू’ अब हिंदी भाषी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह अनोखा डिटेक्टिव अब सोनी सब (Sony SAB) पर हिंदी में टीवी डेब्यू करने जा रहा है। अभिनेता अनिर्बन चक्रवर्ती, जो ‘एकेन बाबू’ की भूमिका निभाते हैं, ने अपने इस किरदार के पैन-इंडिया दर्शकों तक पहुंचने पर खुशी व्यक्त की है।
‘एकेन बाबू’ एक ऐसा जासूस है जो अपने अनोखे अंदाज़, ह्यूमर, खाने के शौक और अजीबो-गरीब आदतों के लिए जाना जाता है। अनिर्बन चक्रवर्ती ने बताया कि यह किरदार किसी आम जासूस की तरह नहीं है, और इसे निभाना उनके लिए बेहद मजेदार अनुभव रहा है।
‘एकेन बाबू’ की खूबियाँ: खाना और ह्यूमर
अनिर्बन चक्रवर्ती ने कहा, “यह डिटेक्टिव थोड़ा अलग है, उसे खाना बहुत पसंद है, और उसकी अजीबो-गरीब आदतें उसे और भी प्यारा और दर्शकों के लिए मनोरंजक बनाती हैं।” उन्होंने सोनी सब का आभार जताते हुए कहा कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए अब पूरे भारत के दर्शक इस प्यारे किरदार और उसकी कहानियों का आनंद ले सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
‘पेड्डी’ के तूफान के बीच रिलीज हुई Varun Dhawan की फिल्म, जानें ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का कलेक्शन
Peddi Collection Day 2: ‘पेड्डी’ को मिला वीकेंड का फायदा, राम चरण की फिल्म ने दिखाई मजबूत पकड़
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
ये भी पढ़ें- 29 साल बार गदर मचाएगी सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी, जानें किस प्रोजेक्ट में आए साथ
अनिर्बन का मानना है कि ‘एकेन बाबू’ का शो टीवी पर मौजूद बाकी शो से बिल्कुल अलग है। यह शो मजाक, रोमांच और गर्मजोशी का मिश्रण है, जिससे पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर आनंद ले सकते हैं।
24 नवंबर से हिंदी में होगा प्रसारण
सोनी सब के बिजनेस हेड अजय भालवणकर ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने ‘एकेन बाबू’ को एक अजीबो-गरीब, चतुर और बेहद आकर्षक डिटेक्टिव बताया। भालवणकर ने कहा कि इस लोकप्रिय बंगाली जासूस को हिंदी में पूरे भारत के दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग ‘एकेन बाबू’ के मजाकिया अंदाज, खाने के शौक और सरल व्यवहार से जुड़ पाएंगे और यह शो सोनी सब के लिए एक शानदार कदम साबित होगा। यह शो 24 नवंबर को रात 10 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा।
फिल्मों और वेब सीरीज के बाद अब टीवी पर
‘एकेन बाबू’ का किरदार पहले ही काफी लोकप्रिय हो चुका है। इससे पहले इस डिटेक्टिव ने आठ वेब सीरीज और तीन सफल फिल्मों में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब यह किरदार छोटे पर्दे पर भी अपने अनोखे ह्यूमर, तेज दिमाग और अजीब जासूसी अंदाज के साथ हिंदी दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है।
