CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Shabana Azmi CJP Protest: दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के दौरान आंसू गैस के धुएं से एक्ट्रेस शबाना आजमी को अस्थमा का दौरा पड़ा। स्थिति संभालने के बाद उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया।
- Written By: यति सिंह
शबाना आजमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shabana Azmi Health Update: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों के संसद मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने कड़े कदम उठाए। जंतर-मंतर से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते भारी तनाव में बदल गया। इसी बीच 75 साल की सीनियर एक्ट्रेस शबाना आजमी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए छोड़े गए आंसू गैस के जहरीले धुएं ने हवा को भारी कर दिया था, जिससे शबाना आजमी को सांस लेने में बेहद तकलीफ होने लगी और उन्हें अचानक अस्थमा अटैक पड़ गया।
दरअसल नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध के सुर तेज हो रहे थे। छात्र संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। जब छात्रों का दल संसद भवन की ओर बढ़ा, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रहार से मौके पर मौजूद लोग बदहवास हो गए।
अचानक छाए संकट के बाद कैसे संभली शबाना आज़मी
हवा में फैले आंसू गैस के धुएं ने शबाना आजमी की सेहत पर फौरन बुरा असर डाला। अस्थमा से पीड़ित होने के कारण धुआं उनके फेफड़ों में भर गया और उन्हें दौरा पड़ गया। स्थिति नाजुक होते देख उनके सहयोगियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
शबाना आजमी के पास मौजूद इन्हेलर पंप की मदद से उनकी सांसों की गति को कंट्रोल करने की कोशिश की। आपात स्थिति में उन्हें फौरन पास की एक बिल्डिंग में ले जाया गया ताकि वे साफ हवा में सांस ले सकें। कुछ टाइम बाद आराम करने के बाद जब उनकी सेहत में सुधार हुआ, तो उन्होंने राहत की सांस ली।
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
फिल्म जगत का समर्थन और गहराता राजनीतिक संकट
इस पूरे घटनाक्रम ने देश भर में शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक रवैये पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी सीजेपी और छात्रों के आंदोलन का खुलकर सपोर्ट किया है।
शबाना आजमी से पहले भी बॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने छात्रों के ऊपर हुए इस बल प्रयोग की तीखी आलोचना की है। जंतर-मंतर पर महीने भर से अधिक समय से चला आ रहा यह प्रदर्शन अब और व्यापक रूप ले चुका है। शबाना आजमी के इस घटनाक्रम के बाद आंदोलन को और अधिक जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।
