Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बॉलीवुड की पहली ऐक्ट्रेस कौन थी, जिन्हे समाज ने फिल्मों की वजह से कर दिया था बेदखल

Durgabai Kamat: दुर्गाबाई कामत बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जिसकी वजह से फिल्मों में महिलाओं को काम करने की हिम्मत मिली, यह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 04, 2025 | 09:10 PM

जानें कौन थीं दुर्गाबाई कामत, बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस की कहानी

Follow Us
Close
Follow Us:
First Actress of Bollywood: दुर्गाबाई कामत को बॉलीवुड में काम करने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी, उन्हें उनके समाज ने बेदखल कर दिया था। दुर्गाबाई कामत को बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री माना जाता है। उन्होंने सन 1913 में मोहिनी भस्मासुर नाम की फिल्म में अभिनय किया था। यह वह समय था जब बॉलीवुड में महिलाओं का काम करना वर्जित था।  पुरुष कलाकार ही महिलाओं की भूमिका निभाते थे। लेकिन दादा साहेब फाल्के किरदारों को जीवंत बनाने के लिए महिलाओं को भी एक्टिंग के क्षेत्र में लाना था, लेकिन उन्हें कोई भी ऐसी महिला नहीं मिल रही थी जो फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हो, उनकी खोज दुर्गाबाई कामत से मिलकर समाप्त हुई।

दुर्गाबाई कामत ने मोहिनी भस्मासुर नाम की फिल्म में पार्वती का किरदार निभाया था और यह बॉलीवुड में उनकी डेब्यू मूवी थी। 1927 में बंबा ची बाइको नाम की फिल्म आई और इस फिल्म में उन्होंने दुर्गाबाई (खुदका) का ही किरदार निभाया। दिलचस्प बात यह है कि उनकी यह शुरुआती दोनों फिल्में मूक फिल्में थी। सन 1931 में बोलती फिल्म आई और उन्होंने टॉकीज में भी काम किया, फिल्म का नाम ‘गुलामी की जंजीर’ था जिसमें उन्होंने रेणुका की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें- उसने मदद तक नहीं की, रश्मिका मंदाना के साथ विजय देवरकोंडा की हरकत पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

दुर्गाबाई की जिंदगी आसान नहीं थी, जब उन्होंने फिल्मों में अभिनय शुरू किया तो वह सिंगल मदर थी। दुर्गाबाई कामत का जन्म 1879 में महाराष्ट्र के एक मराठी परिवार में हुआ था।  कम उम्र से ही उन्होंने कला में रुचि दिखानी शुरू की कर दी थी। उनके पिता संगीतकार थे इसलिए दुर्गा को तबला और सितार जैसे वाद्य यंत्र बजाने का बहुत शौक था और कला के प्रति उनकी रुचि थी।

दुर्गा ने मुंबई के जेजे स्कूल आफ आर्ट्स में इतिहास के प्रोफेसर रहे आनंद नानोस्कर से विवाह किया था, लेकिन उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। 1903 में दुर्गाबाई कामत का तलाक हो गया। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी कमलाबाई का पालन पोषण अकेले ही किया। फिल्मों में डेब्यू करने के बाद उन्हें समाज से बाहर निकाल दिया गया था। 17 में 1997 को हुआ। 117 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली थी। उनके बारे में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है।

सम्बंधित ख़बरें

Akshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…

Chand Mera Dil Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘चांद मेरा दिल’, वीकेंड के बाद धीमी पड़ी रफ्तार

Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर

Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी

Durgabai kamat legend artist of indian cinema first actress of bollywood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 04, 2025 | 09:10 PM

Topics:  

  • Bollywood

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.