Dilip Joshi Birthday: कभी नहीं था काम…आज हर घर पर करते हैं राज, ‘दीलिप जोशी’ से ‘जेठालाल’ बनने का सफर
Dilip Joshi birthday special: दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलीप जोशी आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 में हुआ था।
- Written By: यति सिंह
Dilip Joshi @57 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Dilip Joshi struggle story: जेठालाल एक ऐसा नाम जो आज बच्चे हो या बूढ़े हर दिल में बसा है। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलीप जोशी उन अभिनेताओं के नाम से जाने जाते है, जिन्हें उनके फैंस रीयल नाम से कम बल्कि रील नाम से ज्यादा जानते है। जेठालाल ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से खूब सुर्खियां बटोरी है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल अदा करने वाले दिलीप जोशी आज घर-घर के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। दिलीप जोशी इस शो से पहले लगभग डेढ साल बेरोजगार थे। कई सुपर हिट स्टार के साथकाम करने के बाद भी दिलीप को कहीं काम नहीं मिल रहा था। दिलीप जोशी उर्फ जेठालाल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप जोशी का जन्म 26 मई 1968 में हुआ था।
साल 2008 में चमका किस्मत का सितारा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर-घर में पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी साल 2008 से इस शो में जेठालाल का किरदार निभा रहे है। दिलीप जोशी की जबरदस्त एक्टिंग के चलते ही आज लाखों लोग इस शो आज भी जुड़े हुए है। दिलीप जोशी की परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने फैंस को हंसाने पर मजबूर कर रखा है। इसी टाइमिंग के कारण ही साल 2008 से लोग उन्हें इतना पसंद करते हैं। हालांकि दिलीप जोशी के लिए जेठालाल बनने तक का सफर आसान नहीं था। दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में काफी छोटे-छोटे रोल अदा करके की है।
सम्बंधित ख़बरें
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
Padma Awards 2026: ‘ही मैन’ Dharmendra को मरणोपरांत मिलेगा सम्मान, Alka Yagnik समेत कई दिग्गज होंगे सम्मानित
Subhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
Aishwarya Rai के ट्रोल होने के बाद बचाव में उतरीं Kangana Ranaut, बोलीं- वो आपको खुश करने नहीं आई
तारक मेहता शो से बनाई अपनी नई पहचान
दिलीप जोशी ने अपने शुरुआती करियर के दौरान छोटे पर्दे पर भी बहुत संघर्ष किया था। अगर उनके छोटे पर्दे के सीरियल की बात करें तो दिलीप जोशी कभी ये कभी वो, दाल में काला, क्या बात है, कोरा कागज, दो ऐर दो पांच, हम सब एक हैं, सेवालाल मेवालाल, शुभ मंगल सावधान, हम सब बाराती, सीआईडी जैसे शो में काम कर चुके हैं। हालांकि दिलीप जोशी को असली पहचान टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दिलाई है। जो आज तक बरकरार है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले 1 साल तक किया संघर्ष
खबरों के अनुसार दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मिलने से पहले लगभग 1 साल तक बेरोजगार थे। पहले उन्हें इस शो के लिए चंपकलाल का रोल ऑफर दिया गया था। लेकिन मेकर्स को लगा कि वे जेठालाल का रोल अच्छे से निभा सकते हैं तो उन्हें जेठालाल का किरदार दिया गया। और इस रोल के मिलते ही जैसे उनकी किस्मत बदल गई।
दिलीप जोशी के नेटवर्थ पर डालें एक नजर
एक समय बेरोजगार दिलीप जोशी आज करोड़ों के मालिक है। बड़े-बड़े स्टार शाहरुख खान, सलमान खान के साथ काम करने वाले दिलीप छोटे पर्दे के बादशाह बन गए हैं। खबरों के अनुसार दिलीप जोशी एक एपिसोड के लगभग 1.50 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो 43 करोड़ के आसपास है।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
छोटे रोल से की करियर की शुरुआत
खबरों के अनुसार दिलीप जोशी ने कई गुजराती प्ले किए हैं। दिलीप जोशी ने शुरुआती दौर में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर कमर्शियल स्टेज परफॉर्मेंस से एक रोल के 50 रुपये भी कमाए हैं। दिलीप जोशी ने साल 1989 को आई फिल्म मैंने प्यार किया से अपने बड़े पर्दे की शुरुआत की थी। सलमान खान की इस फिल्म में वे रामू के रोल में थे।
इसके बाद दिलीप जोशी ने हम आपके हैं कौन में भोला प्रसाद का किरदार निभाया था। उन्होंने यश, सर आंखों पर, शाहरुख खान की फिल्म फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, खिलाड़ी 420, हमराज, दिल है तुम्हारा, क्या दिल ने कहा, फिराक, ढूंढते रह जाओगे और वाट्स योर राशि जैसी फिल्में में साइड रोल अदा किया है।
