Akshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब, फिर…
Akshay Kumar New Bhojpuri Song: अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह का भोजपुरी गाना घिस घिस रिलीज हो चुका है। इस गाने के रिलाज होते ही अक्षरा सिंह ने पोस्ट के जरिए भोजपुरी गाने से जुड़ी बातों का खुलासा किया।
- Written By: यति सिंह
अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह भोजपुरी गाने में दिखे एकसाथ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Latest Bhojpuri Song: खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के अभी आए भोजपुरी सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर आते ही धूम मचा दी है। अक्षय कुमार के भोजपुरी गाने में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और खिलाड़ी कुमार साथ नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह ने इस गाने को लेकर पोस्ट के जरिए बड़े खुलासे किए।
वेलकम टू द जंगल के घिस-घिस-घिस गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार बहुत एनर्जी से भरपूर दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा ने इस गाने के रिलीज होते ही इसे अपने करियर का बेहद खास पल बताया। अक्षरा सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा को इतने बड़े मंच पर पेश करना उनके लिए गौरव की बात है।
अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए दी चेतावनी
अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि चेतावनी! ई गाना सुनकर अगर आप नाचने लग जाए, तो हमरा पर इल्जाम मत लगाइएगा। घिस-घिस-घिस रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि इस गाने में बॉलीवुड और भोजपुरी का तड़का है। जिसकी वजह से इस गाने पर आप झूमने को मजबूर हो जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
घिस घिस घिस गाना देख अक्षरा की मां की आंखों में आए आंसू
अक्षरा सिंह ने गाने के घिस-घिस-घिस गाने के रिलीज होते ही एक और वीडियो शेयर किया जिसमें टीवी स्क्रीन पर उनका गाना चल रहा है। और उनकी मां के आंखों में उस गाने को देखकर आंसू भर आये। पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा कि मां का ये वाला प्राउड रिएक्शन दुनिया के हर अवार्ड से बड़ा होता है।
अक्षरा सिंह ने खुद को बताया खुशकिस्मत
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने बताया कि मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। यह मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि मुझे अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है, कि मैं अपनी भोजपुरी भाषा और संस्कृति को इतने बड़े स्तर पर पेश कर पाई।
यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फिसली ‘चांद मेरा दिल’, वीकेंड के बाद धीमी पड़ी रफ्तार
अक्षरा सिंह ने दिया था अक्षय कुमार को ऑफर
आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। और उसमें कहा था कि प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं। बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं। बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया। अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए। वक्त और दिन आप बताइए, हम चले आएंगे।
