Dostana 2 को फिर लगा बड़ा झटका, डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने छोड़ा प्रोजेक्ट, करण जौहर के सामने नई चुनौती
Dostana 2 Update: करण जौहर की लंबे समय से अटकी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को एक और बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक अद्वैत चंदन ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते प्रोजेक्ट छोड़ दिया है।
- Written By: सोनाली झा
करण जौहर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Karan Johar Dostana 2 Update: फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म दोस्ताना 2 एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछले कई वर्षों से यह फिल्म विभिन्न कारणों से अटकी हुई है और अब इसके निर्माण को लेकर एक और बड़ा झटका सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्देशक अद्वैत चंदन ने भी इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। हालांकि, धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
‘दोस्ताना 2’ का सफर शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। शुरुआत में फिल्म का निर्देशन कोलिन डीकुन्हा करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने भी प्रोजेक्ट छोड़ दिया। इसके बाद अद्वैत चंदन को फिल्म की कमान सौंपी गई। फरवरी 2026 में खबरें आई थीं कि अद्वैत फिल्म के नए वर्जन पर काम कर रहे हैं और इसकी कहानी व प्रस्तुति को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। फिल्म की कास्टिंग में भी कई बड़े बदलाव देखने को मिले। पहले इसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन बाद में उनका नाम प्रोजेक्ट से हट गया।
क्रिएटिव मतभेद बने वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अद्वैत चंदन ने फिल्म से अलग होने का फैसला क्रिएटिव मतभेदों के कारण लिया है। हालांकि, सूत्रों का दावा है कि यह फैसला पूरी तरह आपसी सहमति से लिया गया और दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का विवाद या मनमुटाव नहीं है। फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर निर्देशक बदलने की खबरें कई तरह की अटकलों को जन्म देती हैं, लेकिन इस मामले में कहा जा रहा है कि अद्वैत और मेकर्स के रिश्ते पूरी तरह सामान्य हैं।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास-तृप्ति डिमरी की ‘स्पिरिट’ में होगी कैटरीना कैफ की एंट्री? दमदार कैमियो से कहानी में आएगा बड़ा ट्विस्ट
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
नई टीम की तलाश में धर्मा प्रोडक्शंस
अद्वैत चंदन के बाहर होने के बाद अब धर्मा प्रोडक्शंस एक बार फिर ऐसे निर्देशक की तलाश में जुट गया है, जो इस लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में विक्रांत मैसी, लक्ष्य और सिनी शेट्टी को शामिल किए जाने की योजना थी। फिलहाल ‘दोस्ताना 2’ का भविष्य नए निर्देशक की नियुक्ति पर टिका हुआ है। अब देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को दोबारा पटरी पर लाने में कितने सफल होते हैं।
