- Hindi News »
- Entertainment »
- Divya Bharti Death Mystery Is Not Solved Till Date Know How Was Her Career
Divya Bharathi Death Anniversary: आज तक नहीं खुला दिव्या भारती की मौत का राज, जानें कैसे था करियर
दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था। दिव्या ने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 19 साल की उम्र में दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई थी।
- Written By: सोनाली झा

दिव्या भारती (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को हुआ था। दिव्या भारती ने अपनी मासूमियत और अपने लुक्स से लाखों लोगों के दिल में जगह बनाई थी। दिव्या का फ़िल्मी करियर काफी छोटा था। लेकिन, इस छोटे से करियर में दिव्या का पॉपुलर हो गयी थी। दिव्या भारती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था।
दिव्या भारती इतनी मशहूर हो गयी थी, कि उन्होंने एक साल के अंदर 14 फिल्में साइन कर ली थीं। 19 साल की उम्र में दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक बन गई थी। दिव्या ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘शोला और शबनम’ में काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गोविंदा ने दिव्या की मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से करवाई। दोनों में पहले दोस्ती हुई और इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ।
साजिद और दिव्या ने 10 मई 1992 को शादी की। ये शादी मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में हुई थी। काजी ने दोनों का निकाह करवाया था। निकाह से पहले दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। बताया जाता है कि उनका नाम सना रखा गया था। दिव्या ने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए ये बात सबसे छिपाकर रखी थी। शादी के बाद दिव्या भारती 4 अप्रैल को एक फिल्म की शूटिंग कर चेन्नई से मुंबई लौटीं। दूसरे दिन वह शूटिंग के लिए हैदराबाद जाने वाली थी। लेकिन, वह दूसरे दिन उनकी मौत की खबर आई।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
इंटरनेशनल मंच पर छाईं रश्मिका मंदाना, दूसरी बार टोक्यो के एनीमे अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर
दिव्या भारती का अधूरा सपना, इस सुपरस्टार संग रोमांस करना चाहती थीं, पर किस्मत ने नहीं दिया मौका
‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
5 फरवरी 1993 को दिव्या अपार्टमेंट की खिड़की से रात 11.30 बजे ग्राउंड फ्लोर पर गिरीं और उनकी मौत हो गई। हालांकि वह कैसे गिरीं, उनकी मौत आत्महत्या थी, मर्डर या फिर महज दुर्घटना यह बात आज भी रहस्य ही है। मुंबई पुलिस के अनुसार दिव्या की मौत एक एक्सिडेंट है। दिव्या की मौत के बाद कई अजीब किस्से सामने आए। दिव्या की मां ने बताया था कि, एक्ट्रेस के मरने के बाद वह उनके सपने में उन्हें जगाने आती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मौत के बाद साजिद ने वर्धा से शादी कर ली।
Divya bharti death mystery is not solved till date know how was her career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हार्दिक पांड्या के बिना उतरी मुंबई इंडियंस; ऐसी है टीमों की प्लेइंग-11
Apr 04, 2026 | 03:21 PMThane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Apr 04, 2026 | 03:19 PMPune RMC: आवासीय इलाकों में चल रहे आरएमसी प्लांट पर सख्ती की तैयारी, मनपा समिति में प्रस्ताव पेश
Apr 04, 2026 | 03:18 PMNetflix पर छाई 8 एपिसोड की ये कोर्टरूम ड्रामा, रिलीज होते ही Top 10 में मारी धमाकेदार एंट्री
Apr 04, 2026 | 03:16 PMगड़चिरोली: चामोर्शी तहसील के 105 स्कूलों में तंबाकू मुक्त अभियान; 40 विद्यालय हुए नशामुक्त
Apr 04, 2026 | 03:13 PMPune Police की ताबड़तोड़ कार्रवाई: ‘Porter’ ऐप से ड्रग्स सप्लाई का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 04, 2026 | 03:08 PMMaharashtra में थमेगा विकास का पहिया? ठेकेदारों ने दी काम रोकने की चेतावनी, 96,000 करोड़ का भुगतान बकाया
Apr 04, 2026 | 03:06 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













