Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘छम्मा छम्मा’ करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं उर्मिला मातोंडकर, राजकुमार संतोषी की बात ने बदल दिया फैसला

Urmila Matondkar Film: उर्मिला मातोंडकर ने खुलासा किया कि वह शुरुआत में फिल्म 'चाइना गेट' का सुपरहिट गाना छम्मा छम्मा नहीं करना चाहती थीं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की समझाइश के बाद उन्होंने हामी भरी।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jun 26, 2026 | 08:07 PM

उर्मिला मातोंडकर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Urmila Matondkar Song Chamma Chamma: बॉलीवुड के आइकॉनिक डांस नंबरों में शामिल फिल्म ‘चाइना गेट’ का सुपरहिट गाना ‘छम्मा छम्मा’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। इस गाने में उर्मिला मातोंडकर के शानदार डांस और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, सालों बाद अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वह शुरुआत में इस गाने का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं।

उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि उस समय इंडस्ट्री में आइटम नंबर को लेकर बनी धारणा की वजह से उन्होंने इस ऑफर को लगभग ठुकरा दिया था। उर्मिला हाल ही में टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ‘छम्मा छम्मा’ से जुड़ी यादें शेयर करते हुए बताया कि जब उन्हें निर्देशक राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘चाइना गेट’ में यह गाना ऑफर हुआ, तब उन्होंने इसे करने से मना करने का मन बना लिया था।

राजकुमार संतोषी की बात ने बदला नजरिया

उर्मिला ने बताया कि उस दौर में आइटम नंबर को अलग नजरिए से देखा जाता था, इसलिए वह इस तरह का गाना करने में सहज नहीं थीं। लेकिन बाद में राजकुमार संतोषी ने उनसे बातचीत की और समझाया कि वह ऐसा यादगार गाना बनाना चाहते हैं, जिसे लोग वर्षों तक याद रखें और जिस पर हर समारोह में लोग थिरकें। निर्देशक की यह सोच सुनने के बाद उर्मिला ने अपना फैसला बदल दिया और गाने के लिए हामी भर दी।

सम्बंधित ख़बरें

रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन

थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल

‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर

तलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है

12 दिन की जगह सिर्फ 3 दिन में हुई शूटिंग

उर्मिला मातोंडकर ने गाने की शूटिंग से जुड़ा एक और रोचक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने से पहले उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से पूछा था कि इस गाने को फिल्माने में कितना समय लगेगा। उन्हें बताया गया था कि लगभग 12 दिन लगेंगे, लेकिन पूरी टीम की जबरदस्त तैयारी, मेहनत और तालमेल की वजह से ‘छम्मा छम्मा’ की शूटिंग सिर्फ तीन दिनों में पूरी हो गई।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन

करिश्मा कपूर ने भी की गाने की तारीफ

इसी एपिसोड में अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। उन्होंने ‘छम्मा छम्मा’ को अपने पसंदीदा गानों में से एक बताते हुए कहा कि जब यह गाना रिलीज हुआ था, तभी से उन्हें बेहद पसंद है। करिश्मा ने उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा कि यह गाना अपने दौर में जितना लोकप्रिय था, आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ‘छम्मा छम्मा’ आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार डांस नंबर्स में गिना जाता है।

Actress urmila matondkar film china gate song chamma chamma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 08:06 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.