रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
Rohit Shetty Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' 25 जुलाई से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा। शो हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।एंगे।
- Written By: सोनाली झा
रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Khatron Ke Khiladi 15 Premiere Date: रोहित शेट्टी का चर्चित स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ आखिरकार दर्शकों के बीच वापसी के लिए तैयार है। लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने शो की प्रीमियर डेट और टेलीकास्ट टाइम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में खतरनाक स्टंट्स की झलक देखने को मिली, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।
रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ 25 जुलाई से कलर्स चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा। दर्शक इसे हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे देख सकेंगे। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग इस बार भी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में हुई है। शो की पूरी टीम और सभी कंटेस्टेंट्स शूटिंग खत्म कर भारत लौट चुके हैं। इस सीजन में रोमांच, एक्शन और मुश्किल स्टंट्स का स्तर पहले से कहीं ज्यादा कठिन बताया जा रहा है।
13 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी कड़ी टक्कर
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ ‘लाफ्टर शेफ’ की जगह लेगा और वीकेंड पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा। इस बार शो में टीवी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया की कई लोकप्रिय हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। कंटेस्टेंट्स की सूची में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, अविनाश मिश्रा, ओरी, हर्ष गुजराल, फरहाना भट्ट, शगुन शर्मा, अविका गौर, जैस्मिन भसीन, करण वाही, रित्विक धनजानी, रुहानिका धवन और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
तलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
बंदूक के साथ दिखे जितेंद्र कुमार, इंटेंस अवतार में नजर आए रवि किशन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दमदार पोस्टर जारी
स्टंट्स की होगी असली परीक्षा
इस सीजन के सभी सितारों को अलग-अलग तरह के खतरनाक स्टंट्स का सामना करना होगा, जहां शारीरिक ताकत के साथ मानसिक संतुलन और हिम्मत की भी कड़ी परीक्षा होगी। यही वजह है कि शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। शो के ऑन-एयर होने से पहले ही सोशल मीडिया पर संभावित विजेताओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
टॉप 2 और टॉप 5 को लेकर शुरू हुई चर्चाएं
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहाना भट्ट और करण वाही को टॉप 2 कंटेस्टेंट्स माना जा रहा है। वहीं अविनाश मिश्रा, रुहानिका धवन और रित्विक धनजानी के टॉप 5 तक पहुंचने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी तक मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी के इस रोमांचक शो में कौन सा कंटेस्टेंट सबसे मुश्किल स्टंट्स को पार कर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम करता है।
