

Akshay Kumar And Disha Patani Chemistry: बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म की स्टार कास्ट एक साथ नजर आई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और आफताब शिवदासानी का स्टाइलिश और शानदार अंदाज देखने को मिला। खास तौर पर अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सामने आई तस्वीरों में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की मुस्कान और सहज अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दिए, जिसने उनकी शानदार बॉन्डिंग को और भी खास बना दिया। फिल्म में पहली बार इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की जा रही है।
दिशा पाटनी अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उन्होंने निराश नहीं किया। ब्लैक एंड व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आया। हाई हील्स और स्टाइलिश एक्सेसरीज ने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया। तस्वीरों में दिशा का कॉन्फिडेंस और एलिगेंस साफ दिखाई दे रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वहीं सुनील शेट्टी ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट में अपनी फिटनेस और स्टाइल का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी पर्सनैलिटी आज भी युवाओं को प्रेरित करती नजर आती है। दूसरी ओर अरशद वारसी ग्रे और ब्लैक आउटफिट में बेहद स्टाइलिश दिखे। उनके सनग्लासेस और चेहरे की मुस्कान ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।
आफताब शिवदसानी भी अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आए। ग्रीन आउटफिट, गले में चेन और कूल सनग्लासेस ने उनके लुक को खास बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ‘वेलकम टू द जंगल’ पहले से ही अपनी बड़ी स्टार कास्ट और कॉमेडी एंटरटेनमेंट के कारण चर्चा में है। अब कलाकारों की ये नई तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।