Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा के जान को खतरा, तिहाड़ जेल से पत्र लिखकर दिल्ली CM से की कार्रवाई की मांग

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा इन दिनों जेल में बंद हैं। डायरेक्ट पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। इसी बीच एक्टर ने जेल से एक पत्र लिखा जिसमें बताया कि उनकी जान को खतरा है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Apr 06, 2025 | 06:24 PM

सनोज मिश्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ के डायरेक्ट सनोज मिश्रा इन दिनों चर्चा में बने हैं। उनपर झांसी की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने दावा किया उन्होंने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोप के बाद सनोज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

हालांकि, महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा को उन्होंने फिल्म का ऑफर दिया था। साथ ही उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में जमानत याचिका डाली थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि साल 2020 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए वो सनोज मिश्रा से मिली थी। आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या की धमकी देकर उसे मिलने के लिए मजबूर किया। 18 जून, 2021 को वह उसे एक रिसॉर्ट में ले गया जहां नशीला पदार्थ देकर उसका यौन शोषण किया गया।

अब सनोज मिश्रा ने आरोप लगाया है कि जेल के अंदर उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनसे हफ्ता वसूली की मांग की जा रही है। उनके वकील ने इस मामले में तिहाड़ जेल के डीजी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सम्बंधित ख़बरें

Laughter Chefs 3 में अर्जुन बिजलानी की ग्रैंड एंट्री, अभिषेक को फीस वाला जोक करना पड़ा भारी

विवेक अग्निहोत्री ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ देख कहा, ‘गर्व महसूस हो रहा’, निर्देशक के विजन को सराहा

धर्मेंद्र की अलग-अलग प्रार्थना सभाओं पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को बताया बेबुनियाद

‘जगन्नाथ के द्वार पर’ बी प्राक ने लिया बड़ा फैसला, मार्च से शुरू करेंगे भक्ति गीतों का वर्ल्ड टूर

शिकायत के अनुसार, जेल में बंद कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के कैदी सनोज मिश्रा पर लगातार मानसिक दबाव बना रहे हैं और हर हफ्ते मोटी रकम वसूलने की धमकी दे रहे हैं। मिश्रा का दावा है कि पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस खुलासे से जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वकील एपी सिंह ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन की लापरवाही के चलते अंदर अपराधियों का एक नेटवर्क सक्रिय है, जो कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो मिश्रा की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

शिकायत में मांग की गई है कि DG जेल इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और सनोज मिश्रा को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। इस मामले पर अब तक जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Director sanoj mishra life is danger he wrote letter from tihar jail to delhi cm demanding action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 06, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Sanoj Mishra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.