विरासत, सिनेमा और खाना तक…Dining With The Kapoors में खुलेंगे कपूर फैमली के सीक्रेट्स
Dining With The Kapoors Documentary: कपूर खानदान के खाने, प्यार और रिश्तों की अनसुनी कहानियां अब नेटफ्लिक्स पर देखने को मिलेंगी। डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ 21 नवंबर को रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
डाइनिंग विद द कपूर्स (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dining With The Kapoors OTT Release: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कपूर खानदान का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है। पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक, इस परिवार ने हर पीढ़ी में भारतीय फिल्मों पर अपना दबदबा बनाए रखा है। अब पहली बार, इस मशहूर परिवार की कहानी उनके खाने के शौक और पारिवारिक रिश्तों के जरिए दर्शकों तक पहुंचने जा रही है। नेटफ्लिक्स ने अपनी नई डॉक्यूमेंट्री ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ का पोस्टर और रिलीज डेट जारी कर दी है।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा “कपूर खानदान का लंच इनवाइट आ गया है और आप आमंत्रित हैं।” डॉक्यूमेंट्री 21 नवंबर को रिलीज होगी। पोस्टर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, जहान कपूर, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा और बबीता कपूर सहित पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है।
अब दिखेंगे पर्दे पर दिखेंगे कपूर खानदान के किस्से
इस डॉक्यूमेंट्री को अरमान जैन ने क्रिएट किया है जबकि इसका निर्देशन और लेखन स्मृति मुंद्रा ने किया है। ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ सिर्फ भोजन के बारे में नहीं होगी, बल्कि इसके जरिए दर्शकों को कपूर परिवार के पर्सनल किस्सों, प्यार, तकरार और उनके जीवन की अनकही बातों से रूबरू कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Main Vaapas Aaunga Collection: इम्तियाज अली की फिल्म ने दिखाया दम, 14वें दिन कलेक्शन में जबरदस्त बढ़ोतरी
Cocktail 2 Day 5: लगातार दर्शकों का दिल जीत रही ‘कॉकटेल 2’, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने कमाए करोड़ों
फिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
यह पहली बार है जब कपूर परिवार का इतिहास, परंपरा और उनके निजी रिश्ते एक डॉक्यूमेंट्री फॉर्मेट में पेश किए जाएंगे। शो में यह भी दिखाया जाएगा कि कैसे पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर की विरासत आज की नई पीढ़ी तक पहुंची है।
ये भी पढ़ें- मैं भीख मांगता हूं…अहान पांडे से तुलना पर भड़के हर्षवर्धन राणे, फैंस से की ये अपील
‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ में पुराने यादें होंगी ताजे
राज कपूर के खाने के शौक से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां अब भी मशहूर हैं। कहा जाता है कि वे स्कूल के दिनों में अपना टिफिन दोस्तों को बांट देते थे और खुद तीखा, चटपटा खाना खरीदकर खाते थे। वहीं, ऋषि कपूर भी पराठों के बेहद शौकीन थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘हाउसफुल 2’ की शूटिंग के दौरान पराठे खाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब नेटफ्लिक्स की ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’ इन सभी यादों को एक साथ जोड़कर दर्शकों को कपूर खानदान की भावनाओं, स्वाद और इतिहास की एक खूबसूरत दावत पर ले जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
