Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साला झुकेगा नहीं तो जीजा भी झुकेगा नहीं, दिलजीत दोसांझ ने ट्रबल मेकर्स को दिया करारा जवाब

दिलजीत दोसांझ का दिल लुमिनाटी टूर खत्म होने को है। इसी बीच वह चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में नजर आए जहां। उन्होंने अल्लू अर्जुन की पुष्पा का डायलॉग दोहराया और उसे अपने अंदाज में बयान किया। उन्होंने विरोधियों को जवाब दिया है। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 15, 2024 | 11:37 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में अपने विरोधियों को कॉन्सर्ट के दौरान करारा जवाब दिया है। वह अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के डायलॉग का जिक्र करते हुए नजर आए और उन्होंने पूछा, साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा? ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस डायलॉग के माध्यम से अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है। क्योंकि उनके इंडिया दिल लुमिनाटी टूर के दौरान देश के विभिन्न शहरों में कई विवाद जुड़े और उनके कॉन्सर्ट को रोकने का प्रयास भी किया गया।

दिलजीत दोसांझ दिल लुमिनाटी टूर में शनिवार को चंडीगढ़ में अपना लाइव परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने पुष्पा के स्टाइल में अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह दर्शकों से पंजाबी भाषा में पूछते हैं कि क्या आपने पुष्पा फिल्म देखी है, फिर खुद बोलते हैं, मैंने इसका पहला पार्ट देखा और वह बहुत बढ़िया है। इसके बाद उन्होंने उस फिल्म का फेमस डायलॉग सुनाया। झुकेगा नहीं साला और फिर अपनी मूंछों पर ताव देते हुए पूछा कि ‘साला नहीं झुकेगा, तो जीजा झुक जाएगा?’ यह दोसांझ वाला है। इसके बाद से यह कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें- पत्नी मर गई, बेटा ICU में है, भास्कर का परिवार उजाड़ने का जिमीदार कौन?

सम्बंधित ख़बरें

South FilmFare Awards में ‘कल्कि 2898 AD’ का जलवा, अमिताभ बच्चन बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

Allu Arjun Best Actor: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, ‘पुष्पा 2’ रही अवॉर्ड नाइट की सबसे बड़ी विनर

Border 2 Collection: बॉर्डर 2 का धमाका जारी, 16वें दिन 300 करोड़ क्लब में ली एंट्री, धूम-सुल्तान को छोड़ा पीछे

‘बॉर्डर 2’ में कैसे हुई वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की एंट्री, भूषण कुमार ने बताई पूरी कहानी

दिलजीत दोसांझ के पुष्पा वाले डायलॉग का वीडियो

Diljit Dosanjh gave a befitting reply to all the troublemakers working against him. He quoted a dialogue from the movie Pushpa—“Yeh sala jhukega nahi”—and added, “Tan eh jija v nahi jhukega, eh Dosanjhan wala hai. pic.twitter.com/HOOhG0bh6o — Gagandeep Singh (@Gagan4344) December 14, 2024

दिलजीत दोसांझ के दिल लुमिनाटी टूर पर विवाद 
दिलजीत दोसांझ ने बताया कि वह विदेश में भी टूर करते हैं लेकिन कभी भी उन्हें वहां परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अपने ही घर में यानी भारत में जब उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस की, अलग-अलग शहरों में उनके साथ अलग-अलग विवाद जुड़ने लगे। सबसे पहले हैदराबाद के कॉन्सर्ट में उनके गानों पर बैन लगाया गया, जिसमें शराब और हिंसा का जिक्र था। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं की मानसिकता भ्रष्ट हो रही है। इसके बाद इंदौर में बजरंग दल ने उनके कॉन्सर्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जहां कार्यक्रम स्थल के बाहर शराब और नॉनवेज फूड की दुकानों पर बैन लगाने की मांग की गई। इसके बाद चंडीगढ़ के कॉन्सर्ट से पहले वहां के कुछ स्थानीय लोगों के संगठन ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर प्रतिबंध लगाने की अनुमति मांगी। हालांकि बाद में उन्हें सशर्त कॉन्सर्ट करने की इजाजत दी गई।

Diljit dosanjh gave a befitting reply to all the troublemakers allu arjun pushpa dialogue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2024 | 11:36 AM

Topics:  

  • Allu Arjun
  • Diljit Dosanjh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.