Seerat Kapoor ने ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट पर दिया करारा जवाब, बोलीं- महिलाओं का सम्मान करना सीखो
Seerat Kapoor Slams Troll: सीरत कपूर ने सोशल मीडिया पर किए गए ‘अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी’ कमेंट का करारा जवाब दिया। सीरत ने कहा कि कोई भी महिला किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती, उसकी अपनी पहचान होती हैं।
- Written By: सोनाली झा
सीरत कपूर और अल्लू अर्जुन (फोटो-सोशल मीडिया)
Seerat Kapoor Reply To Trollers: साउथ एक्ट्रेस सीरत कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग और आपत्तिजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा हैं। हालांकि, सीरत कपूर ने एक यूजर की टिप्पणी पर ऐसा जवाब दिया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, हाल ही में सीरत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह ब्राउन टॉप में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही थीं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वीकेंड में अपनी ही दुनिया में एंट्री कर रही हूं। सीरत कपूर के इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया। कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की और उनके लुक की सराहना की।
यूजर्स का रिएक्शन
सीरत कपूर की पोस्ट पर एक यूजर ने ऐसा कमेंट कर दिया जिसने एक्ट्रेस को नाराज कर दिया। यह टिप्पणी पढ़ते ही सीरत कपूर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बेहद सख्त लेकिन समझदारी भरा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा कि सिर्फ हार्ट आई इमोजी लगाने से कोई बात सम्मानजनक नहीं हो जाती। एक महिला कभी किसी की प्रॉपर्टी नहीं होती। उसकी अपनी पहचान, अपने सपने और अपनी आवाज होती है।
सम्बंधित ख़बरें
20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
‘पंचायत’ के बिनोद से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, फेमस डायलॉग बोलते ही वायरल हुआ वीडियो, आशोक पाठक ने जताई खुशी
‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन मचाया धमाका, 10 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े, बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज पर दिशा पाटनी ने शेयर की BTS तस्वीरें, मौनी रॉय ने खास अंदाज में दी बधाई
महिलाओं का सम्मान करना सीखिए
सीरत कपूर ने आगे लिखा कि किसी की तारीफ सम्मान के साथ करें, मालिकाना हक जताकर नहीं। भगवान आपका भला करे। एक्ट्रेस का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस सीरत के समर्थन में सामने आए हैं और उनके जवाब की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने बेहद शांत और प्रभावशाली तरीके से महिलाओं के सम्मान की बात रखी है।
अल्लू अर्जुन के साथ तस्वीरों के बाद शुरू हुई थी चर्चा
दरअसल, पिछले महीने 8 अप्रैल को सीरत कपूर ने अल्लू अर्जुन को के 44वें जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह अल्लू अर्जुन के साथ उनके प्राइवेट जेट में नजर आई थीं। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। हालांकि, सीरत कपूर ने अब अपने हालिया जवाब से साफ कर दिया है कि वह महिलाओं को लेकर किसी भी तरह की गलत सोच को स्वीकार नहीं करतीं।
