Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
Diljit Dosanjh Manager Firing Case: हरपाल चीमा ने BJP पर लगाया दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के यहां फायरिंग का आरोप। साथ ही नीट परीक्षा रद्द होने और आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा।
- Written By: अमन मौर्या
हरपाल सिंह चीमा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Harpal Singh Cheema BJP Allegations: पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग मामले पर राज्य सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने बड़ा दावा किया है। चीमा ने कहा कि फायरिंग की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। दिलजीत दोसांझ ने उसका पार्टी में शामिल होने का ऑफर ठुकराया था। बता दें कि एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया था कि सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर गोंदर गांव, हरियाणा पर विदेशी बंदूकों से गोलीबारी की गई थी। हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पूरा देश जानता है कि भारतीय जनता पार्टी की गुजरात में लंबे समय से सरकार है और लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में रह भी रहा है।
कुछ दिन पहले ही भाजपा ने दिलजीत दोसांझ से पार्टी में शामिल होने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि मैं किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकता हूं, बल्कि मैं अपना जो शो है वो करता रहूंगा।
‘भाजपा एंटी-पंजाब पार्टी’
इसके बाद उनके मैनेजर के ऊपर हमला होना और उसके बाद लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उसकी जिम्मेदारी लेना, ये बताता है कि जो भी उसकी पार्टी में शामिल नहीं होता उसको डराती है, धमकाती है और उसके ऊपर फायरिंग करवाती है। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि फायरिंग की घटना के लिए भाजपा जिम्मेदार है। यह एंटी-पंजाब पार्टी है, जो अब बेनकाब हो चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
पीएम और सीएम के बाद अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अपील, कार पूलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं
मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम के 25 गाड़ियों के काफिले पर बवाल, विपक्ष बोला- PM मोदी की अपील की उड़ी धज्जियां
Fuel Saving Appeal vs Reality: कथनी और करनी में बड़ा अंतर, क्या मंत्रियों के तामझाम से बचेगा देश का ईंधन?
उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता ने पंजाब में ईडी और सीबीआई के छापों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, आज भाजपा प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग और भारत निर्वाचन आयोग जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने मकसद के लिए हथियार और औजार के तौर पर कर रही है।
छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
पेपर लीक के आरोपों के चलते नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा, भाजपा शासित राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं होती हैं, और फिर मामला सीबीआई को सौंप दिया जाता है और अंततः दबा दिया जाता है। नीट परीक्षा के मामले में भी ऐसा ही होता दिख रहा है, क्योंकि अब यह मामला सीबीआई को सौंपा जा रहा है। मेरा मानना है कि यह देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इन बच्चों को हमारे राष्ट्र का भविष्य संवारना था।
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: फ्लोर टेस्ट में पास हुई TVK, 144 विधायकों ने दिया साथ, 22 ने किया नजरअंदाज! DMK ने नहीं डाला वोट
लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नागरिकों से ईंधन बचाने और सोने की खरीदारी से बचने की अपील पर आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, इस देश में कई जाने-माने लोग कारोबार से जुड़े हैं, खासकर सोने के व्यापार से। लाखों लोग सोने के कारोबार में लगे हुए हैं और मेरा मानना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन पर एक बड़ा हमला किया है। सोना हमारे समाज में हमारी बेटियों और महिलाओं से भी गहराई से जुड़ा है, इसलिए मेरा मानना है कि यह महिलाओं के लिए भी एक गंभीर झटका है।
इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा अस्थिर और नाजुक होती जा रही है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर गोलीबारी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली थी। गैंग की ओर से टायसन बिश्नोई और आरजू बिश्नोई के नाम से एक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट भी सामने आया था।
