दिलजीत दोसांझ के T-Series से बैन की खबरें अफवाह! जानें क्या पूरी सच्चाई
दिलजीत दोसांझ को लेकर अफवाहें थीं उन्हें टी-सीरीज से भी बैन कर दिया गया है। ऐसे में अब इस पूरे मामले पर एक करीबी सूत्र ने सच्चाई से पर्दा उठाया है और सूत्र ने इन खबरों को बेबुनियाद और झूठी बताया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
दिलजीत दोसांझ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ बीते कुछ समय से विवादों में फंस हुए हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ उनके काम करने के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
इस ट्रोलिंग का असर इतना बढ़ा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म वर्कर्स यूनियन FWICE के दबाव में टी-सीरीज के भूषण कुमार ने यह वादा कर लिया है कि दिलजीत को अपने बैनर की फिल्मों में काम नहीं करने दिया जाएगा।
हालांकि, इन खबरों के सामने आने के बाद टी-सीरीज को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। लेकिन अब इस पूरे विवाद पर एक करीबी सूत्र ने सच्चाई सामने रख दी है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
अफवाहों का सच आया सामने
सूत्र के अनुसार, यह सारी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठी हैं। उन्होंने बताया, “दिलजीत दोसांझ और टी-सीरीज के बीच आज भी रिश्ते अच्छे हैं। ऐसा कोई वादा नहीं किया गया है कि वह उनके साथ काम नहीं करेंगे। जो भी बातें सामने आई हैं, वह सिर्फ अफवाहें हैं।”
सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि FWICE ने जरूर पहले आपत्ति जताई थी, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि फिल्म की 80% शूटिंग पूरी हो चुकी है और दिलजीत के सभी सीन पहले ही शूट हो चुके हैं, तो उन्होंने भी अपने स्तर से बैन हटा लिया। यूनियन का फैसला इसलिए लिया गया ताकि प्रोडक्शन हाउस को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
ये भी पढ़ें- कंगना के हीरो बनना चाहते हैं तेज प्रताप, फोन में क्यों रखते हैं एक्ट्रेस की फोटो
बॉर्डर 2 में ये सितारे आएंगे नजर
अब जब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है, तो फैंस की निगाहें अब दिलजीत की आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 पर टिक गई हैं। इस फिल्म में दिलजीत के साथ सनी देओल, वरुण धवन और आहान शेट्टी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 26 जनवरी 2026 को रिलीज की जाएगी और इसकी तैयारी जोरों पर है।
दिलजीत का वर्कफ्रंट
बता दें, दिलजीत की फिल्म सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हुई , लेकिन हाल ही में इसे पाकिस्तानी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। फिलहाल इसी फिल्म के प्रमोशन और पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने को लेकर यह पूरा विवाद खड़ा हुआ था।
