Dhurandhar vs Avatar 3: बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी, फ्राइडे कलेक्शन में कौन आगे
Box Office Collection: 19 दिसंबर को 'अवतार: फायर एंड ऐश' रिलीज़ हुई। दोपहर 2 बजे तक 'अवतार 3' (3.33 करोड़) ने 'धुरंधर' (2.98 करोड़) को पछाड़ दिया। 'धुरंधर' ने दो हफ्तों में 460.5 करोड़ कमाए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
Box Office Clash: 'धुरंधर' को पछाड़ 'अवतार 3' ने मारी बाज़ी, फ्राइडे दोपहर 2 बजे तक के कलेक्शन में कौन आगे?
Box Office Clash: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फ्रैंचाइज़ी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ आखिरकार 19 दिसंबर, शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस ग्रैंड रिलीज़ ने बॉक्स ऑफिस पर पिछले 14 दिनों से तहलका मचा रही रणवीर सिंह स्टारर ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘धुरंधर’ के सामने बड़ी चुनौती पेश कर दी है।
‘धुरंधर’ ने दो हफ्तों में ताबड़तोड़ कमाई कर इतिहास रचा है। ऐसे में, शुक्रवार को इन दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आइए जानते हैं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक के कलेक्शन में किस फ़िल्म का पलड़ा भारी रहा है।
‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने ली धमाकेदार ओपनिंग
जेम्स कैमरून की इस फ़िल्म को लेकर भारत और अन्य जगहों पर ज़बरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी। ट्रेड एनालिस्टों को उम्मीद है कि ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Ranveer Singh Photography: ‘हमजा अली’ के अंदाज में रणवीर सिंह ने खींची फोटो, अर्जुन कपूर ने किया दिलचस्प पोस्ट
Bhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
अर्ली कलेक्शन (शुक्रवार, दोपहर 2 बजे तक): सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने रिलीज़ के पहले दिन शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर 3.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
ओपनिंग प्रेडिक्शन: ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि ‘धुरंधर’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद, यह फ़िल्म स्ट्रॉन्ग पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत भारत में 30-35 करोड़ ग्रॉस की ओपनिंग कर सकती है।
फिलहाल, शुरुआती रुझानों में ‘अवतार: फायर एंड ऐश‘ ने 3.33 करोड़ के साथ ‘धुरंधर’ से बढ़त बना ली है।
ये भी पढ़ें- Ikkis- The Final Trailer: नहीं भूल पाएंगे 21 साल के नौजवान का देश के लिए बलिदान
‘धुरंधर’ के 15वें दिन की कमाई पर असर
रणवीर सिंह की फ़िल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं और इस दौरान यह देश भर में 460.5 करोड़ की बम्पर कमाई कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 700 करोड़ के पार हो चुका है।
पिछले दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर एकछत्र राज कर रही ‘धुरंधर’ को अब नई रिलीज ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से शुक्रवार से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है, जिसका असर उसकी 15वें दिन की कमाई पर साफ़ दिखा है।
अर्ली कलेक्शन (15वाँ दिन, दोपहर 2 बजे तक): सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 15वें दिन दोपहर 2 बजे तक 2.98 करोड़ का कलेक्शन किया है।
यानी, शुरुआती रुझानों में ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से पीछे चल रही है।
बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाज़ी?
दोपहर 2 बजे तक के कलेक्शन में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने मामूली बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस का असली खेल शाम और रात के शो से शुरू होता है, जहाँ टिकटों की बिक्री में सबसे ज़्यादा इजाफा देखने को मिलता है। फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद ही आ पाएंगे। देखने वाली बात होगी कि शुक्रवार की रात तक दोनों फिल्मों में से कौन सी बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार पाती है।
