रणवीर सिंह की धुरंधर ने फिर याद दिलाया 26/11 का दर्द, ताज होटल में फंसी महिला ने सुनाया अपना अनुभव
Dhurandhar 26/11 Scenes: धुरंधर ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की यादें फिर से ताजा कर दी हैं। फिल्म में ताज होटल के खौफनाक सीन्स को दिखाया गया है, जिसने वास्तविक जीवित बचे रजिता बग्गा को भावुक कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह की धुरंधर ने फिर याद दिलाया 26/11 का दर्द
Taj Hotel 26/11 Survivor Story: मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन उस खौफनाक रात की यादें आज भी कई लोगों के दिलों में जिंदा हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, बल्कि अपने संवेदनशील विषय और दमदार सीन्स के कारण दर्शकों को इमोशनल रूप से भी झकझोर रही है।
फिल्म में 26/11 हमले से जुड़े कुछ दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्होंने उस रात को करीब से जी चुके लोगों की यादों को फिर से ताजा कर दिया है। इन्हीं में से एक हैं रजिता बग्गा, जो 26/11 की रात ताज होटल में मौजूद थीं और करीब 14 घंटे तक वहां फंसी रहीं। रजिता बग्गा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद उनके लिए उस रात की भयावह यादें फिर से आंखों के सामने आ गईं।
रजिता बग्गा ने कही ये बात
रजिता बग्गा ने लिखा कि वह अपने पति अजय बग्गा के साथ ताज होटल में थीं और किस्मत से दोनों सुरक्षित बाहर निकल पाए। रजिता के मुताबिक, फिल्म का सबसे डरावना और रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन वह था, जिसमें 26/11 के आतंकियों और उनके हैंडलर्स की असली रिकॉर्डिंग दिखाई गई। उन्होंने बताया कि उस सीन में हैंडलर्स जिस तरह आतंकियों को निर्देश दे रहे थे और हर धमाके व मौत पर जश्न मना रहे थे, उसे देखना बेहद दर्दनाक और अमानवीय अनुभव था। रजिता ने लिखा कि यह सब देखकर पूरे शरीर में सिहरन दौड़ गई और लगा जैसे समय फिर उसी रात पर ठहर गया हो।
सम्बंधित ख़बरें
Akshay Kumar ने करवाई आंख की सर्जरी, शूटिंग के बीच लिया ब्रेक, विजन करेक्शन के बाद जल्द करेंगे वापसी
System में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म
Kangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
Ekta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
I was in the Taj Hotel on the night of 26/11 with my husband @Ajay_Bagga . We were fortunate to survive the heinous terrorist attack that night and were rescued alive after 14 hours . The most bone-chilling scene in #Dhurandhar for me was the red screen where the actual voice… pic.twitter.com/OJ6Zbf1wPm — Rajita Bagga (@RajitaBagga) December 16, 2025
17 साल बाद भी हमले का दर्द नहीं हुआ कम
रजिता ने आगे कहा कि 17 साल बाद भी उस हमले का दर्द कम नहीं हुआ है। उन्होंने ‘धुरंधर’ के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म ने महज कुछ मिनटों में नई पीढ़ी को यह समझाने में कामयाबी हासिल की है कि 26/11 को वास्तव में क्या हुआ था। उनके अनुसार, रणवीर सिंह का लुक और प्रस्तुति युवा दर्शकों को लंबे समय तक परेशान और सोचने पर मजबूर करेगी।
धुरंधर के स्टार कास्ट
गौरतलब है कि रणवीर सिंह की धुरंधर में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह अब तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ‘धुरंधर’ न सिर्फ एक एक्शन फिल्म बनकर सामने आई है, बल्कि यह 26/11 जैसे संवेदनशील और दर्दनाक अध्याय को याद दिलाकर देशभक्ति, सुरक्षा और इंसानियत पर सोचने का मौका भी दे रही है।
