थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज

Dhurandhar Netflix Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा चुकी है। फिल्म भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
Dhurandhar will be released on OTT when and where it will be released
थिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर’
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar OTT Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और कहानी के चौंकाने वाले ट्विस्ट्स ने दर्शकों को थिएटर से बांधे रखा है। यही वजह है कि फिल्म न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, बल्कि वर्ल्डवाइड भी 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। ऐसे में अब दर्शकों की निगाहें इसकी ओटीटी रिलीज पर टिकी हुई हैं।

जो दर्शक ‘धुरंधर’ को घर बैठे देखने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर’ के डिजिटल राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि इस डील के लिए नेटफ्लिक्स ने करीब 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो रणवीर सिंह की फिल्मों में अब तक का सबसे महंगा ओटीटी सौदा माना जा रहा है।

कब स्ट्रीम होगी धुरंधर

मीडिया रिपोर्ट्स, खासतौर पर जीक्यू इंडिया के अनुसार, करीब तीन घंटे से ज्यादा की अवधि वाली यह फिल्म जनवरी 2026 में ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘धुरंधर’ 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक न तो मेकर्स और न ही नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है।

बॉक्स ऑफिस पर जारी है रिकॉर्डतोड़ सफर

‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और पहले हफ्ते में कुल 207.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दिलचस्प बात यह है कि दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई पहले हफ्ते से भी ज्यादा रही। आठवें दिन 32.5 करोड़, नौवें दिन 53 करोड़ और दसवें दिन रिकॉर्डतोड़ 58 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने इतिहास रच दिया। दूसरे सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म ने करीब 30-30 करोड़ रुपये कमाए।

500 करोड़ क्लब में एंट्री तय

भारत में 12 दिनों में ‘धुरंधर’ की कुल कमाई 411.25 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए यह साफ है कि फिल्म जल्द ही भारत में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। फिलहाल थिएटर में फिल्म का जादू बरकरार है और ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी चरम पर है।