-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Taskaree The Smugglers Web Teaser Emraan Hashmi Netflix
‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर आउट, कस्टम ऑफिसर बन इंटरनेशनल तस्करों से भिड़ेंगे इमरान हाशमी
- Written By: सोनाली झा
Emraan Hashmi Web Series: इमरान हाशमी की अपकमिंग वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर रिलीज हो चुका है। सीरीज में इमरान एक ईमानदार और सख्त कस्टम्स ऑफिसर अर्जुन मीणा की भूमिका निभा रहे हैं।

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर आउट
Taskaree The Smugglers Web Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर से साफ है कि यह सीरीज केवल एक क्राइम ड्रामा नहीं, बल्कि इंटरनेशनल स्मगलिंग नेटवर्क और कानून के बीच चलने वाली एक हाई-स्टेक जंग की कहानी है।
टीजर की शुरुआत एक गंभीर और प्रभावशाली वॉयस ओवर से होती है, जिसमें इमरान हाशमी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक बताते हैं। वह समझाते हैं कि जहां व्यापार और यात्राएं होती हैं, वहां तस्करी भी अपने रास्ते खोज ही लेती है। इसी बैकड्रॉप के साथ कहानी आगे बढ़ती है, जो कस्टम्स डिपार्टमेंट और स्मगलर्स के बीच चल रहे चूहे-बिल्ली के खेल को दर्शाती है।
सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीणा की किरदार निभाएंगे इमरान हाशमी
सीरीज में इमरान हाशमी सुपरिंटेंडेंट अर्जुन मीणा के किरदार में नजर आएंगे। अर्जुन एक तेज-तर्रार, ईमानदार और जिम्मेदार कस्टम ऑफिसर है, जिसकी नजर हर संदिग्ध सूटकेस, हर दस्तावेज और हर पैसेंजर पर रहती है। टीजर में उनका डायलॉग है कि अगर कस्टम को शक है, तो चेकिंग तो होगी किरदार की सख्ती और दृढ़ निश्चय को साफ जाहिर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
इंटरनेशनल लोकेशन्स पर फिल्माया गया सीरीज
इमरान का यह अवतार अब तक के उनके किरदारों से अलग और ज्यादा रॉ नजर आ रहा है। टीजर में कई थ्रिलिंग एक्शन सीक्वेंस, तेज रफ्तार चेज़ और रणनीतिक प्लानिंग की झलक देखने को मिलती है। कुछ सीन इंटरनेशनल लोकेशन्स पर फिल्माए गए हैं, जो सीरीज को ग्लोबल स्केल देते हैं। इसके साथ ही कहानी में इमोशनल ट्विस्ट और पावर गेम्स भी शामिल हैं, जो दर्शकों को बांधे रखने का काम करेंगे।
तस्करी: द स्मगलर्स वेब के स्टार कास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो इमरान हाशमी के अलावा शरद केलकर, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू, अनुराग सिन्हा और जोया अफरोज अहम भूमिकाओं में हैं। शरद केलकर का किरदार कहानी में रहस्य और गहराई जोड़ता नजर आएगा। इसके अलावा फ्रेडी दारूवाला, अनुजा साठे, जमील खान, वीरेंद्र सक्सेना और हेमंत खेर जैसे कलाकार भी सीरीज को मजबूती देंगे।
नेटफ्लिक्स पर कब स्ट्रीम होगी सीरीज
‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ का निर्देशन राघव जयरथ ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस किया है नीरज पांडे ने, जो इससे पहले ‘ए वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘स्पेशल ऑप्स’ जैसी सफल कहानियां दे चुके हैं। यह सीरीज 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। टीजर देखकर इतना तय है कि इमरान हाशमी की यह वेब सीरीज क्राइम और थ्रिल पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्रीट साबित हो सकती है।
Taskaree the smugglers web teaser emraan hashmi netflix
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMलॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













