- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar First Review Increased The Buzz Arjun Rampal Said I Have Never
धुरंधर के पहले रिव्यू ने बढ़ाया बज, अर्जुन रामपाल बोले- ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी
- Written By: सोनाली झा
अर्जुन रामपाल की फिल्म धुरंधर का पहला रिव्यू रिलीज से पहले ही सामने आ चुका है, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं।

धुरंधर के पहले रिव्यू ने बढ़ाया बज
मुंबई: ‘धुरंधर’ के फर्स्ट लुक और शुरुआती रिव्यू सामने आ चुके हैं और फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अभिनेता अर्जुन रामपाल इस फिल्म को लेकर खासे भावुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुद स्वीकार किया कि यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक है।
अर्जुन रामपाल ने फिल्म में ग्रे शेड वाला किरदार निभाया है। एक ऐसा कैरेक्टर जो पूरी तरह से हीरो नहीं है, लेकिन विलेन भी नहीं। अर्जुन ने कहा कि इस फिल्म में मेरे किरदार में गुस्सा भी है, संवेदना भी है और सही-गलत की उलझन भी। यह एक नया अनुभव है मेरे लिए, और दर्शकों के लिए भी। फर्स्ट लुक में अर्जुन एक गाढ़ी दाढ़ी, मेटैलिक विंटेज लुक और रॉ एक्सप्रेशन के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके किरदार की गंभीरता और गहराई को दर्शाता है।
रिसर्च पर आधारित अनोखी कहानी
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। आदित्य, जो इससे पहले ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं, इस बार भी एक सच्ची घटना से प्रेरित कहानी लेकर आए हैं। फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच एक काल्पनिक लेकिन संभव सीक्रेट मिशन पर आधारित है, जिसमें दुश्मन देश के खतरनाक आतंकी को खत्म करने की योजना को दिखाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
स्टारकास्ट की चमक
अर्जुन रामपाल ने कहा कि फिल्म को बनाने से पहले बहुत रिसर्च हुआ है। इसका हर पहलू कहानी, कैरेक्टर, विजुअल स्टाइल बहुत मेहनत से तैयार किया गया है। जब मैंने फर्स्ट लुक की प्रतिक्रिया देखी, तो मैं आदित्य धर को गले लगा बैठा। फिल्म में रणवीर सिंह, आर. माधवन, संजय दत्त और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस पॉवरफुल स्टारकास्ट की मौजूदगी से फिल्म को पहले ही काफी तवज्जो मिल रही है।
ये भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब 95’ की बढ़ी मुसीबत, सेंसर बोर्ड ने लगाए 127 कट्स
प्रोडक्शन और रिलीज डेट
‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने ज्योति देशपांडे और लोकेश धर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और B62 स्टूडियोज ने इसका निर्माण किया है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उम्मीद की जा रही है कि यह एक बार फिर देशभक्ति, एक्शन और इमोशन का बेहतरीन संगम होगी।
Dhurandhar first review increased the buzz arjun rampal said i have never
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP Rajya Sabha Election: तीसरी सीट पर बीजेपी की ‘गुप्त’ घेराबंदी, कांग्रेस में अंतर्कलह तेज
Jun 06, 2026 | 02:42 PMनागपुर में कार बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी, 15 दिन तक FIR नहीं, खबर छपते ही हरकत में आई पुलिस
Jun 06, 2026 | 02:40 PMशी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
Jun 06, 2026 | 02:33 PM‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का बड़ा असर, दो ड्रग तस्करों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Jun 06, 2026 | 02:33 PMपुणे में गैस सिलेंडर लीक होने से फ्लैट में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत; मां-बेटी सुरक्षित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMआए नहीं… डिपोर्ट किए गए हैं अभिजीत दीपके! MEA ने बताया कॉकरोच पार्टी चीफ का सच, अब तक 1,076 लोग निर्वासित
Jun 06, 2026 | 02:32 PMममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PMवीडियो गैलरी

बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM
महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM














