- Hindi News »
- Bihar »
- Nitish Kumar Rajya Sabha Move Ends Era In Bihar Politics Operation Lotus Debate
बिहार में चला साइलेंट ऑपरेशन लोटस? चुनाव के वक्त ही बन गई थी नीतीश को हटाने की रणनीति, सवालों के घेरे में BJP
Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

फाइल फोटो (Image- Social Media)
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बड़े दौर के खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जाने का फैसला किया है। उनके इस अचानक निर्णय के बाद राज्य की सियासत में कई सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बिहार में भी “ऑपरेशन लोटस” जैसी राजनीतिक रणनीति बनाई गई है?
दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जदयू-भाजपा और एनडीए की ओर से “25 से 30, फिर से नीतीश” का नारा दिया गया था। पटना से लेकर कई जिलों में नीतीश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए थे, जिनमें दावा किया गया था कि 2025 से 2030 तक वही बिहार के मुख्यमंत्री रहेंगे।
मजबूरी में CM बने थे नीतीश
लेकिन बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। विधानसभा में भारी बहुमत से जीत के बाद नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि महज चार महीने के भीतर ही वह इस पद से हटने का फैसला कर लेंगे। अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा की ओर जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
‘पूछते थे बिहार को क्या मिला, अब गिनते रह जाएंगे अरबों की सौगात’, विपक्ष के सवालों पर जीतन राम मांझी का पलटवार
बंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव अचानक नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, इसके लिए पहले से ही माहौल तैयार किया जा रहा था। जब परिस्थितियां जेडीयू के अनुकूल नहीं थीं, तब तक नीतीश कुमार को नेतृत्व में बनाए रखा गया। अब जब स्थिति स्थिर दिखाई दे रही है, तो पहले से तय योजना को लागू किया जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह रणनीति कई महीनों पहले ही तय कर ली गई थी और सही समय का इंतजार किया जा रहा था।
नए मुख्यमंत्री पर मंथन शुरू
कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव का फैसला होली के आसपास लागू करने की रणनीति बनाई गई, ताकि चुनाव में एनडीए को मिली जीत और उसके नेतृत्व की लोकप्रियता पर कोई असर न पड़े। फिलहाल जेडीयू और भाजपा के बीच अगले मुख्यमंत्री को लेकर सहमति बनने की बात कही जा रही है। जेडीयू की शर्त बताई जा रही है कि नया मुख्यमंत्री वही होगा जिस पर दोनों दल सहमत हों और जिस पर नीतीश कुमार की भी सहमति हो।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने अमित शाह की मौजूदगी में दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन, अब CM पद से देंगे इस्तीफा
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आने वाले समय में जेडीयू की रणनीति और रुख में बदलाव देखने को मिल सकता है और यह कदम लंबे समय से चल रही योजना का हिस्सा हो सकता है। वहीं विपक्ष के साथ-साथ जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता भी इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि सोची-समझी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा है। हालांकि पार्टी कार्यकर्ता खुलकर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन अंदरखाने यह चर्चा है कि इसके पीछे सहयोगी दलों और पार्टी के कुछ नेताओं की भूमिका हो सकती है। ऐसे में बिहार की राजनीति में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या राज्य में भी “ऑपरेशन लोटस” की कहानी दोहराई जा रही है।
Nitish kumar rajya sabha move ends era in bihar politics operation lotus debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Apr 27, 2026 | 03:00 AMAaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM












