‘धुरंधर’ देख भावुक हुईं प्रीति जिंटा, बोलीं- यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर
Preity Zinta Tweet Dhurandhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की है। थिएटर में फिल्म देखने के बाद प्रीति ने एक्स पर लिखा कि यह अनुभव बेहद खास रहा और शो हाउसफुल था।
- Written By: सोनाली झा
‘धुरंधर’ देख भावुक हुईं प्रीति जिंटा
Preity Zinta Reaction On Dhurandhar: साल के अंतिम दौर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी राज कर रही है। देशभक्ति और दमदार कहानी से सजी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हर वर्ग के दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अब इस कड़ी में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी फिल्म की प्रशंसक बन गई हैं और उन्होंने इसे एक मास्टरपीस करार दिया है।
प्रीति जिंटा ने हाल ही में ‘धुरंधर’ थिएटर में देखी और इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि काफी समय बाद उन्होंने अकेले थिएटर में फिल्म देखी और दोपहर का शो पूरी तरह हाउसफुल था। एक्ट्रेस ने लिखा कि फिल्म देखने का अनुभव बेहद खास और यादगार रहा। उनके मुताबिक, ‘धुरंधर’ उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जो लंबे समय बाद उन्होंने देखी है।
प्रीति जिंटा ने की धुरंधर की तारीफ
प्रीति ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे रॉ, रियल और दिल को छू लेने वाली बताया। उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस की सराहना की और कहा कि हर किरदार ने कहानी को मजबूती से आगे बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने धुरंधर के बैकग्राउंड म्यूजिक और भावनात्मक गहराई की भी जमकर तारीफ की, जिसने कहानी को और असरदार बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Raja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
Met Gala 2026 में ईशा अंबानी का जलवा, सोने के धागों की साड़ी, 1800 कैरेट डायमंड ब्लाउज ने खींचा ध्यान
जूस की दुकान से शुरू हुआ सफर, Gulshan Kumar बने म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग, फिर अंडरवर्ल्ड ने छीनी जिंदगी
Anupam Kher का मां दुलारी के लिए छलका प्यार, बोले- उनके त्याग और संघर्ष ने बनाया मुझे आज का इंसान
Today was a fun day. After a long time I saw a movie in a theatre by myself. The afternoon show was Packed & WOW what a ride it was ! It’s probably one of the best films I have seen in a long time. Raw & real, adorned with flawless performances by @RanveerOfficial , Akshaye,… pic.twitter.com/r0AoXKsWBb — Preity G Zinta (@realpreityzinta) December 17, 2025
प्रीति ने आदित्य धर के काम को सराहा
एक्ट्रेस ने खास तौर पर फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर के काम को सराहा। उन्होंने लिखा कि आदित्य धर का निर्देशन दिल से किया गया काम है, जिसमें मेहनत और जुनून साफ झलकता है। प्रीति जिंटा के मुताबिक, ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि उन अनजान पुरुषों और महिलाओं के लिए एक लव लेटर है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।
ये भी पढ़ें- ऑस्कर की रेस में करण जौहर की ‘होमबाउंड’ ने बनाई जगह, विदेशों में मिली थी स्टैंडिंग ओवेशन
प्रीति जिंटा ने दर्शकों से की ये खास अपील
प्रीति ने यह भी कहा कि साढ़े तीन घंटे की फिल्म कब खत्म हो गई, इसका एहसास ही नहीं हुआ और वे इसे दोबारा देखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रीति जिंटा ने यह भी बताया कि उन्हें आदित्य धर का काम इतना पसंद आया कि वे खुद उन्हें कॉल कर फिल्म देखने का अनुभव शेयर करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से अपील की कि अगर अब तक फिल्म नहीं देखी है, तो जरूर देखें।
