Dhurandhar Collection: धुरंधर ने तोड़ा बाहुबली का रिकाॅर्ड, 13वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन
Box Office: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 13वें दिन 437.25 करोड़ का कलेक्शन किया। फ़िल्म ने 'बाहुबली' (2015) के लाइफटाइम नेट कलेक्शन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 13वीं सबसे बड़ी फ़िल्म बनी।
- Written By: अनिल सिंह
रणवीर सिंह (Source: Social Media)
Dhurandhar BO Collection Day 13: रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की बरसात कर रही है। रिलीज़ के 13वें दिन भी इसकी कमाई की रफ़्तार ज़रा भी कम नहीं हुई है। आदित्य धर निर्देशित यह मल्टी-स्टारर फिल्म न सिर्फ़ ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, बल्कि यह दूसरे हफ़्ते में भी पहले हफ़्ते से ज़्यादा शानदार परफॉर्म करने का एक बेंचमार्क सेट कर रही है।
शुरुआती विवादों और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस की सिकंदर बन चुकी है। स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ़ माउथ की बदौलत यह फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में भी 30 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करके सभी को हैरान कर रही है। ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म सुबह/दोपहर के शोज से ज़्यादा रात के शोज की वजह से खूब कलेक्शन कर रही है।
13 दिन का कुल कलेक्शन और ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 207.25 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे हफ़्ते में इसकी रफ़्तार में तेज़ी आई है।
| दिन | कमाई (करोड़ में) |
| 8वाँ दिन | 32.50 |
| 9वाँ दिन | 53.00 |
| 10वाँ दिन | 58.00 |
| 11वाँ दिन | 30.50 |
| 12वाँ दिन | 30.50 |
| 13वाँ दिन (अर्ली ट्रेंड) | 25.50 |
| कुल कलेक्शन (13 दिन) | 437.25 |
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 13वें दिन (दूसरे बुधवार) को 25.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फ़िल्म का 13 दिनों का कुल कलेक्शन 437.25 करोड़ हो गया है।
ये भी पढ़ें- Anupama: अहमदाबाद पहुंचेगी अनुपमा, रजनी और वसुंधरा के बीच खिंचेगी तलवार
10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
13वें दिन की इस ज़बरदस्त कमाई के साथ ‘धुरंधर‘ ने प्रभास की फ़िल्म ‘बाहुबली’ का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रिकॉर्ड: ‘धुरंधर’ ने 13 दिनों में 437.50 करोड़ की कमाई करके, साल 2015 में आई ‘बाहुबली’ के भारत में नेट लाइफटाइम कलेक्शन (421 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
रैंकिंग: इस कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर’ अब भारतीय सिनेमा की 13वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
दूसरा बुधवार का रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ ने दूसरे बुधवार को 25.50 करोड़ का कलेक्शन करके एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह फ़िल्म, ‘छावा’ के 23 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़कर, दूसरे बुधवार को सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है। छावा की बात करें तो लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म का डायरेक्शन किया और इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए। इसके साथ ही रश्मिका मंदाना उनके साथ पहली बार स्क्रीन शेयर किया। डायना पेंटी, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह समेत अन्य कलाकारों ने भी अहम रोल प्ले किया था।
