Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव

Vicky Jain Production House: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन विक्की जैन ने अपने 40वें जन्मदिन पर 'वीजे फ्रेम्स' लॉन्च किया। पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में होंगे।
Vicky Jain Launches VJ Frames
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (सौ. डिजाइ्न फोटो)
Published on
Updated on

Vicky Jain Launches VJ Frames: पवित्र रिश्ता से हर घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे की खुशी का ठिकाना नहीं है। आज उनके पति और बिजनेसमैन विक्की जैन अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

अपने बर्थडे के स्पेशल मौके पर विक्की जैन ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने पहले प्रोडक्शन हाउस वीजे फिल्म्स को लॉन्च किया है। ये विक्की जैन की बतौर प्रोड्यूसर पहली पारी होने वाली है। ये देखना दिलचस्प होगा कि विक्की इसमें एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन की तरह बाजी मारते है या नहीं।

टाइगर श्रॉफ संग फिल्म का ऐलान

अपने बर्थडे पर बिजनेसमैन विक्की जैन ने एक और बड़ा धमाका किया है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म को जल्द ही लॉन्च करने का भी ऐलान किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये एक बड़े बजट की एक्शन फ्रैंचाइजी होगी, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा डायरेक्ट करने वाले हैं।

एल्विश यादव की होगी बॉलीवुड में एंट्री

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस फिल्म से यूट्यूबर एल्विश यादव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, एक्टर और कॉमेडियन अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव की तिकड़ी का जादू देखने के लिए मिलने वाला है।

शूटिंग भी हुई शुरू

मेकर्स ने फिल्म की घोषणा के साथ यह भी जानकारी दी कि इसकी शूटिंग 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। अब दर्शकों को फिल्म के टाइटल, कहानी और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा। स्टारकास्ट और निर्देशक के कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन गई है।

रियलिटी शोज से फिल्मों तक का सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन हाल ही में 'लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' सीजन 3 में अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। इससे पहले वह 'बिग बॉस 17' का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब निर्माता के रूप में उनकी नई शुरुआत पर इंडस्ट्री और फैंस दोनों की नजरें टिकी हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता के तौर पर विक्की जैन बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com