Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 1 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव

Vicky Jain Production House: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन विक्की जैन ने अपने 40वें जन्मदिन पर 'वीजे फ्रेम्स' लॉन्च किया। पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ और एल्विश यादव अहम भूमिकाओं में होंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 01, 2026 | 05:32 PM

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (सौ. डिजाइ्न फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Vicky Jain Launches VJ Frames: पवित्र रिश्ता से हर घर में पहचान बनाने वाली अंकिता लोखंडे की खुशी का ठिकाना नहीं है। आज उनके पति और बिजनेसमैन विक्की जैन अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

अपने बर्थडे के स्पेशल मौके पर विक्की जैन ने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने पहले प्रोडक्शन हाउस वीजे फिल्म्स को लॉन्च किया है। ये विक्की जैन की बतौर प्रोड्यूसर पहली पारी होने वाली है। ये देखना दिलचस्प होगा कि विक्की इसमें एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन की तरह बाजी मारते है या नहीं।

टाइगर श्रॉफ संग फिल्म का ऐलान

अपने बर्थडे पर बिजनेसमैन विक्की जैन ने एक और बड़ा धमाका किया है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म को जल्द ही लॉन्च करने का भी ऐलान किया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये एक बड़े बजट की एक्शन फ्रैंचाइजी होगी, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा डायरेक्ट करने वाले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

धनश्री वर्मा से लेकर शाहनील गिल तक, आखिर क्यों हर रियलिटी शोज में हो रही है क्रिकेटर्स के परिवार की एंट्री?

लॉकअप 2 में राम कपूर ने मानी अपनी गलती! पामेला सेरेना से मांगी माफी, बेटे का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात

Rajesh Kumar: कर्ज में डूबने के बाद भी नहीं टूटा साराभाई vs साराभाई का रोशेश, एक्टिंग छोड़ बन गए थे किसान

यश संग इंटीमेट सीन्स पड़े भारी! सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट पर कियारा आडवाणी को किया गया ट्रोल

एल्विश यादव की होगी बॉलीवुड में एंट्री

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस फिल्म से यूट्यूबर एल्विश यादव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, एक्टर और कॉमेडियन अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव की तिकड़ी का जादू देखने के लिए मिलने वाला है।

शूटिंग भी हुई शुरू

मेकर्स ने फिल्म की घोषणा के साथ यह भी जानकारी दी कि इसकी शूटिंग 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। अब दर्शकों को फिल्म के टाइटल, कहानी और रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार रहेगा। स्टारकास्ट और निर्देशक के कॉम्बिनेशन को देखते हुए यह फिल्म पहले ही चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें :- धनश्री वर्मा से लेकर शाहनील गिल तक, आखिर क्यों हर रियलिटी शोज में हो रही है क्रिकेटर्स के परिवार की एंट्री?

रियलिटी शोज से फिल्मों तक का सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की जैन हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 में अपनी पत्नी अंकिता लोखंडे के साथ नजर आए थे। इससे पहले वह ‘बिग बॉस 17’ का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब निर्माता के रूप में उनकी नई शुरुआत पर इंडस्ट्री और फैंस दोनों की नजरें टिकी हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि निर्माता के तौर पर विक्की जैन बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं।

Vicky jain launches vj frames first film with tiger shroff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • ankita lokhande
  • Bollywood
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.