- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Dhurandhar 2 Song Phir Se Arijit Singh Emotional Track
दिल तोड़ देगा ‘धुरंधर 2’ का ये गाना, Arijit Singh की आवाज सुन फैंस हुए इमोशनल, बोले- इससे बेहतर ट्रिब्यूट नहीं
Dhurandhar 2 Sad Song: रणवीर सिंह की मूवी धुरंधर: द रिवेंज का गाना ‘फिर से’ फैंस को रुला रहा है। अरिजीत सिंह की आवाज ने इस ट्रैक को खास बना दिया है और लोग भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रणवीर सिंह सॉन्ग (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arijit Singh New Song: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गई है। फिल्म में जहां एक तरफ दमदार एक्शन और कहानी है, वहीं दूसरी तरफ इसके गाने भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। खासतौर पर फिल्म का सैड सॉन्ग ‘फिर से’ इस वक्त हर किसी की जुबां पर है।
धुरंधर: द रिवेंज के ‘फिर से’ सॉन्ग ने जीता दिल
फिल्म के आखिर में आने वाला यह गाना कहानी के सबसे इमोशनल मोमेंट पर प्ले होता है। जब रणवीर सिंह का किरदार ‘हमजा अली मजारी’ अपने परिवार को देख तो पाता है, लेकिन उनसे मिल नहीं पाता, तब ‘फिर से’ सॉन्ग उसकी भावनाओं को बखूबी बयान करता है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक दोनों ही दिल को छू जाते हैं, जो दर्शकों को भावुक कर देते हैं।
अरिजीत सिंह की आवाज ने जीता लोगों का दिल
इस दर्द भरे गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी जादुई आवाज दी है। ‘चन्ना मेरेया’, ‘अगर तुम साथ हो’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसे कई यादगार गाने दे चुके अरिजीत एक बार फिर इस ट्रैक के जरिए फैंस को भावुक कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas फिर बनेंगे भैरवा, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग को मिली रफ्तार, मेगास्टार के धमाकेदार कमबैक की तैयारी शुरू
शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं Huma Qureshi ! बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग वेडिंग प्लान ने बढ़ाई हलचल
रजनीकांत और कमल हासन जहां चुके, वहां Thalapathy Vijay ने मारी बाजी, युवाओं की उम्मीद बने सुपरस्टार
Raja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को किया धमाका, तीसरे दिन की कमाई से बनी टॉप मराठी फिल्म
बताया जा रहा है कि यह उनके आखिरी गानों में से एक है, जिससे फैंस के लिए यह और भी खास बन गया है। ‘फिर से’ गाने का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है, जबकि इसके भावुक कर देने वाले लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। दोनों की जोड़ी ने मिलकर इस गाने को एक यादगार ट्रैक बना दिया है।
गाने को सुन फैंस भी हुए इमोशनल
गाने को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की भावनाएं साफ देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने इसे साल का सबसे इमोशनल सॉन्ग बताया है। कुछ का कहना है कि अरिजीत सिंह की आवाज सिर्फ एक सिंगिंग नहीं, बल्कि एक एहसास है।
ये भी पढ़ें- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘भौकाल’, मुन्ना भैया की वापसी तय
हालांकि, कई लोगों ने यह भी कहा कि थिएटर में इस गाने को विजुअल्स के साथ देखने का अनुभव और भी ज्यादा भावुक कर देने वाला है। फिलहाल, धुरंधर: द रिवेंज का ‘फिर से’ सॉन्ग सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक एहसास बनकर उभरा है, जो लंबे समय तक लोगों की प्लेलिस्ट में बना रहेगा।
Ranveer singh dhurandhar 2 song phir se arijit singh emotional track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र SRPF भर्ती विवाद, प्राइवेट किताब से छापे गए 85 सवाल, रोहित पवार का फूटा गुस्सा, सरकार से की जांच की
May 04, 2026 | 05:11 PMसनातन का अपमान और हिंदी से दूरी स्टालिन-उदनिधि को ले ‘डूबी’, वादों ने ऐसे ‘थलपति’ को पहुंचाया ‘विजय’ के करीब
May 04, 2026 | 05:11 PM‘ममता का खेल खत्म और अहंकार चूर’, बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर नवनीत राणा का करारा प्रहार
May 04, 2026 | 05:08 PMCGPSC भर्ती 2026: असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 7 पदों पर निकली वैकेंसी, 23 मई तक करें आवेदन
May 04, 2026 | 05:08 PMChhatrapati Sambhajinagar में कचरा प्रबंधन का नया युग, 490 वाहनों से घर-घर कलेक्शन; नई व्यवस्था लागू
May 04, 2026 | 05:04 PMमोदी की आंधी में उड़ी ममता सरकार: आदिवासी और डूअर्स क्षेत्र में TMC का सूपड़ा साफ, भाजपा को भारी बढ़त
May 04, 2026 | 05:02 PMबंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PMवीडियो गैलरी

बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM














