Monalisa Post: ग्लैमर छोड़ सादगी में नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरों में चप्पलों ने भी खींचा लोगों का ध्यान
Monalisa No Makeup Look: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के गुलाबी गाउन, बिना ज्वैलरी और सिंपल चप्पलों वाले सादगी भरे अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
मोनालिसा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Bhojpuri Actress Monalisa Post: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। अगस्त महीने की शुरुआत पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका बेहद सिंपल और नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। उनकी सादगी और मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी।
मोनालिसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि Hello August। इसके साथ उन्होंने सूरजमुखी के फूल का इमोजी भी लगाया। नए महीने का स्वागत करने का उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट शेयर होने के कुछ ही समय में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे।
नो मेकअप लुक ने जीता दिल
शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ है और अपने लुक को पूरी तरह सिंपल रखा है। एक्ट्रेस ने किसी तरह की भारी ज्वैलरी का इस्तेमाल नहीं किया, जिससे उनका नैचुरल लुक और भी ज्यादा निखरकर सामने आया। उनकी सादगी और आत्मविश्वास ने फैंस को खासा प्रभावित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव
धनश्री वर्मा से लेकर शाहनील गिल तक, आखिर क्यों हर रियलिटी शोज में हो रही है क्रिकेटर्स के परिवार की एंट्री?
लॉकअप 2 में राम कपूर ने मानी अपनी गलती! पामेला सेरेना से मांगी माफी, बेटे का नाम लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
Rajesh Kumar: कर्ज में डूबने के बाद भी नहीं टूटा साराभाई vs साराभाई का रोशेश, एक्टिंग छोड़ बन गए थे किसान
चप्पलों पर भी गई लोगों की नजर
जहां एक ओर मोनालिसा का नो मेकअप लुक चर्चा में रहा, वहीं दूसरी ओर उनकी साधारण चप्पलों ने भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा। कई लोगों ने उनके इस डाउन-टू-अर्थ अंदाज की तारीफ की और कहा कि ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी उन्होंने अपनी सादगी बरकरार रखी है। मोनालिसा की तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी कमाल की है।
सोशल मीडिया पर हैं काफी लोकप्रिय
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी शादी विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है और दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। हाल ही में दोनों रियलिटी शो ‘द 50’ में भी नजर आए थे। सोशल मीडिया पर भी मोनालिसा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती हैं।
