‘धुरंधर 2’ में जसकिरत क्यों बना हमजा? रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन बहन ने खोला राज, शेयर की फोटो
Ranveer Singh Character: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच फिल्म में रणवीर सिंह की बहन बनीं हितिका बाली ने खुलासा किया और बताया कि आखिर जसकिरत को हमजा क्यों बनना पड़ा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Fame Hitika Bali: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी और किरदारों ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। इसी बीच अब फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म में रणवीर सिंह की बड़ी बहन ‘हरलीन’ का किरदार निभाने वाली हितिका बाली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आखिर फिल्म में जसकिरत को ‘हमजा’ क्यों बनना पड़ा।
हितिका बाली ने सोशल मीडिया पोस्ट में किया खुलासा
हितिका बाली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें फिल्म के सीन के साथ-साथ कुछ मजेदार मीम्स भी शामिल थे। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फिल्म के किरदारों को लेकर चल रही चर्चाओं पर हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि जब हर कोई पूछ रहा है कि जसकिरत आखिर धुरंधर मूवी में हमजा क्यों बना, तो उनका भी इस पर बोलना बनता है। उन्होंने रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमजा का किरदार शानदार था, लेकिन उनके दिल के करीब अब भी जसकिरत ही है।
‘छोटी-छोटी डिटेल्स ने जीता दिल’
हितिका ने आगे बताया कि रणवीर सिंह ने जसकिरत के किरदार में जो बारीकियां और एक्सप्रेशंस डाले, वो उन्हें बेहद खास लगे। उन्होंने एक सीन का जिक्र करते हुए कहा कि शूटिंग के दौरान रणवीर ने अपने डायलॉग और हावभाव से उन्हें हंसने पर मजबूर कर दिया था। यह भी साफ होता है कि फिल्म में दिखने वाले किरदारों के पीछे कितनी मेहनत और डिटेलिंग काम करती है।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ की धूम के बीच संजय दत्त का बड़ा धमाका, नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड
फैंस के प्यार पर जताया आभार
हितिका बाली ने अपने किरदार ‘हरलीन’ को मिल रहे प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि लोगों की सहानुभूति और सपोर्ट उनके लिए बेहद खास है और वह इसे हमेशा याद रखेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी बताया कि एक दोस्त द्वारा भेजा गया मीम उन्हें इतना पसंद आया कि वह अब तक उनके दिमाग में बसा हुआ है।
भले ही हितिका बाली का स्क्रीन टाइम ज्यादा नहीं था, लेकिन उनके किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। मॉडलिंग से एक्टिंग में आई हितिका 2023 में ‘मिस हिमाचल’ भी रह चुकी हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं।
