Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 7 दिन में 600 करोड़ पार, ‘छावा’ को भी पछाड़ा

Dhurandhar 2 Records: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने सातवें दिन 47.70 करोड़ कमाए और कुल 623.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इसने छावा समेत कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
Ranveer Singh film Dhurandhar 2 box office collection day 7 Aditya Dhar
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू किया, जो सातवें दिन भी थमता नजर नहीं आ रहा। यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये कमाकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई की। दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़ और चौथे दिन 114 करोड़ का कलेक्शन कर फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वीकडेज में भी फिल्म की पकड़ मजबूत रही। पांचवें दिन 65 करोड़ और छठे दिन 56.60 करोड़ कमाने के बाद, सातवें दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

7 दिनों में 600 करोड़ के पार

सिर्फ एक हफ्ते में धुरंधर 2 ने 623.42 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इस रफ्तार को देखते हुए यह साफ है कि फिल्म जल्द ही 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और नए रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म ने सातवें दिन 600 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए छावा के 601 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

धुरंधर 2 के स्टार कास्ट

धुरंधर 2 ने छावा के अलावा ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर चुकी है। अब इसका अगला लक्ष्य स्त्री 2 के कलेक्शन को पीछे छोड़ना है। बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की खासियत

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। धुरंधर 2 ने महज सात दिनों में 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर साबित कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक राज करने वाली है। अब सभी की नजर इसके अगले रिकॉर्ड्स पर टिकी हुई है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो रणवीर सिंह के करियर की यह सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com