धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 15वें दिन की कमाई में हल्की गिरावट, फिर भी पकड़ रही मजबूत
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 ने रिलीज के 15वें दिन 17.80 करोड़ की कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। दूसरे हफ्ते में 263.15 करोड़ कमा कर फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया।
- Written By: सोनाली झा
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस स्पाई एक्शन थ्रिलर ने रिलीज के 15वें दिन भी शानदार कमाई कर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। फिल्म को हनुमान जयंती की छुट्टी का भी भरपूर फायदा मिला।
फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, तीसरे गुरुवार यानी 15वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 263.15 करोड़ रुपये रही, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में धुआंधार प्रदर्शन
अगर फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो भारत में ‘धुरंधर 2’ का नेट कलेक्शन अब 937.32 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1120.17 करोड़ रुपये हो गया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ कमाई ही नहीं की, बल्कि इतिहास भी रच दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
‘धुरंधर 2’ ने हिंदी सिनेमा में दूसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ इसने अपनी पिछली फ़िल्म, ‘धुरंधर’ को भी पीछे छोड़ दिया, जिसने दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़ रुपये कमाए थे। टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट में अब ‘धुरंधर 2’ सबसे ऊपर है, जबकि ‘पुष्पा 2’ (हिंदी), ‘छावा’, ‘स्त्री 2’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी बड़ी फिल्में इसके पीछे हैं।
धुरंधर 2 की रफ्तार
‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार को देखते हुए साफ है कि आने वाले दिनों में भी ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा जारी रह सकता है। दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स और मजबूत स्टारकास्ट फिल्म को और आगे ले जा सकती है। रणवीर सिंह की फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों का लगातार मिल रहा प्यार यह साफ संकेत दे रहा है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
