Dhurandhar के ‘जमील जमाली’ बने राकेश बेदी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, कभी खाते में थे सिर्फ 1 रुपये

Dhurandhar में जमील जमाली का किरदार निभा रहे राकेश बेदी की संघर्ष भरी कहानी चर्चा में है। कभी उनके खाते में 1 रुपये थे, लेकिन आज वे करोड़ों के मालिक है। फिल्म में उनके रोल को खूब सराहा जा रहा है।
Rakesh Bedi Net Worth Dhurandhar 2 Jamal Jamali
राकेश बेदी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rakesh Bedi Net Worth: धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही भारत में 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। निर्देशक आदित्य धर के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब सामने आता है जब ‘जमील जमाली’ का किरदार निभा रहे राकेश बेदी असल में एक इंडियन स्पाई निकलते हैं। इस सीन ने सिनेमाघरों में दर्शकों को चौंका दिया और जमकर तालियां बटोरीं। फिल्म में उनका किरदार एक पाकिस्तानी नेता का है, जो लग्जरी लाइफ जीता नजर आता है। भले ही फिल्म में राकेश बेदी का किरदार शाही जिंदगी जीता दिखाया गया हो, लेकिन उनकी असल जिंदगी की कहानी काफी संघर्षपूर्ण रही है।

1 रुपये से खरीदे थे केले

एक समय ऐसा भी था जब उनके बैंक अकाउंट में सिर्फ 1 रुपये बचे थे। काम न होने की वजह से उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। राकेश बेदी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में परिवार से कभी आर्थिक मदद नहीं ली। जब उनके पास सिर्फ 1 रुपये बचे थे, तब उन्होंने उसी से केले खरीदकर गुजारा किया। अगले दिन उन्होंने दोस्तों से उधार लेकर अपने सफर को आगे बढ़ाया। कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राकेश बेदी ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई।

फिल्म के लिए मिली मोटी फीस

राकेश बेदी ने 150 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी शोज में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 65 से 70 करोड़ रुपये के बीच है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ में अपने किरदार के लिए राकेश बेदी को 70 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की फीस मिली है। उनके किरदार को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है।

धुरंधर 2 की कमाई

'धुरंधर 2' 14 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस अपनी मजबूती से पकड़ बनाए हुए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 14वें दिन यानी बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 24.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने भारत में 920 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ रुपए का हो गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com