अपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी-हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर कसा तंज, बोलीं- टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या?
Lock Upp 2 Twist: 'लॉक अप 2' में अपूर्वा मखीजा ने शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की बॉन्डिंग पर तंज कसते हुए पूछा, 'क्या आप टीवी सीरियल में अटक गए हो?' शिवांगी ने खुद को इमोशनल बताते हुए सफाई दी।
- Written By: सोनाली झा
अपूर्वा मखीजा, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Lock Upp 2 Latest Episode: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ हर नए एपिसोड के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते एक और कंटेस्टेंट के एविक्ट होने की संभावना है। फिलहाल पामेला सेरेना, हर्षद चोपड़ा, वरुण, शिल्पा शिंदे और सूफा मोतिवाला खतरे के दायरे में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा खतरा सूफा मोतिवाला पर मंडरा रहा है। हालांकि, इन सबके बीच शो में अपूर्वा मखीजा की एंट्री ने पूरा माहौल बदल दिया है।
फराह खान ने साफ किया है कि अपूर्वा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि शो की इनफॉर्मर हैं। उनकी बेबाक टिप्पणियां अब घरवालों के बीच नई हलचल पैदा कर रही हैं। हाल ही के एपिसोड में असुरक्षित कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क कराया गया, जिसमें शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा आमने-सामने थे। इस टास्क में शिवांगी ने जीत हासिल की, लेकिन जीतने के बाद भी वह भावुक होकर रोने लगीं।
शिवांगी और हर्षद पर कसा तंज
टास्क खत्म होने के बाद जब शिवांगी और हर्षद एक-दूसरे से बात कर रहे थे, तभी अपूर्वा वहां पहुंचीं और मजाकिया अंदाज में बोलीं कि क्या हुआ आप दोनों को? आप किसी टीवी सीरियल में अटक गए हो क्या? अपूर्वा की यह बात सुनकर वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स भी मुस्कुराने लगे। सोशल मीडिया पर भी कई दर्शक पहले से ही दोनों की बॉन्डिंग को लेकर सवाल उठा रहे थे। ऐसे में अपूर्वा का यह कमेंट चर्चा का विषय बन गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘एक दिन कॉल करेंगे, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं होगा’, सोनू सूद का इमोशनल वीडियो देख नम हुईं फैंस की आंखें
न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे ऐश-अभिषेक, फैंस के साथ वायरल सेल्फी ने तोड़ी अलगाव की अफवाह
‘बदसूरत हो तुम…’ पति के ताने से टूटा रिश्ता, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम ने बयां किया दर्द
पानी के अंदर प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अंडरवॉटर किया प्रपोज
शिवांगी ने दिया जवाब
अपूर्वा मखीजा के सवाल पर शिवांगी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि नहीं यार, मैं ऐसी ही हूं। मैं अपनी फीलिंग्स इसी तरह एक्सप्रेस करती हूं। इस पर अपूर्वा ने कहा कि यह सिर्फ एक गेम था, लेकिन शिवांगी ने खुद को संवेदनशील बताते हुए कहा कि वह छोटी-छोटी बातों पर भी इमोशनल हो जाती हैं। शिवांगी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आंखों में सिर्फ हर्षद के लिए ही नहीं, बल्कि सूफा मोतिवाला के हारने पर भी आंसू आ गए थे।
रिश्ते पर फिर उठे सवाल
शिवांगी जोशी का कहना था कि वह सभी के लिए समान भावनाएं रखती हैं और उनकी प्रतिक्रिया को गलत तरीके से नहीं समझा जाना चाहिए। हालांकि, घर के बाकी सदस्य शिवांगी और हर्षद की नजदीकियों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। शिल्पा शिंदे ने भी कई बार आरोप लगाया कि शिवांगी गेम में आगे बढ़ने के लिए हर्षद का इस्तेमाल कर रही हैं। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर भी दोनों की केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है।
