‘एक दिन कॉल करेंगे, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं होगा’, सोनू सूद का इमोशनल वीडियो देख नम हुईं फैंस की आंखें
Sonu Sood Viral Video: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर माता-पिता को याद किया। उन्होंने बताया कि कम उम्र में माता-पिता को खोने का दर्द क्या होता है।
- Written By: सोनाली झा
सोनू सूद (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonu Sood Emotional Video: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ समाजसेवा और इंसानियत के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना काल से लेकर आज तक उन्होंने लाखों लोगों की मदद कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब एक बार फिर सोनू सूद अपने एक भावुक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने किसी सामाजिक मुद्दे पर नहीं, बल्कि माता-पिता के महत्व पर दिल छू लेने वाली बात कही है।
सोनू सूद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब शेयर कर रहे हैं। सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा कि वह उन लोगों में से हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था।
सोनू सूद ने कही ये बात
सोनू सूद ने कहा कि आज जो बातें वह लोगों से साझा कर रहे हैं, वे किसी किताब का ज्ञान नहीं, बल्कि उनकी अपनी जिंदगी के सबसे कठिन अनुभवों से निकली सीख है। अभिनेता कहते हैं कि जब माता-पिता इस दुनिया से चले जाते हैं, तब उनके फोन नंबर तो आपके पास रहते हैं, लेकिन उन्हें कॉल करने पर दूसरी तरफ से कभी कोई जवाब नहीं आता। उस समय चाहे आपके पास कितना भी पैसा या सफलता क्यों न हो, आप उनके लिए कुछ नहीं कर सकते।
सम्बंधित ख़बरें
The India Story Collection Day 1: पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता
न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाते दिखे ऐश-अभिषेक, फैंस के साथ वायरल सेल्फी ने तोड़ी अलगाव की अफवाह
‘बदसूरत हो तुम…’ पति के ताने से टूटा रिश्ता, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम ने बयां किया दर्द
पानी के अंदर प्यार का इजहार! करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को अंडरवॉटर किया प्रपोज
समय कभी वापस नहीं आता
सोनू सूद ने आगे कहा कि माता-पिता के जाने के बाद इंसान अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें देखता है, पुराने मैसेज पढ़ता है और सोचता है कि काश एक बार फिर उन्हें गले लगा पाता। लेकिन तब बहुत देर हो चुकी होती है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में खोई हुई कई चीजें वापस मिल सकती हैं, लेकिन माता-पिता के साथ बिताया गया समय कभी लौटकर नहीं आता।
ये भी पढ़ें- पहले ही दिन लड़खड़ाई फिल्म, बेहद धीमी रही शुरुआत, 16 लाख से खोला खाता
फैंस ने की सोनू सूद की तारीफ
सोनू सूद के इस भावुक संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। कई फैंस ने कमेंट कर कहा कि अभिनेता की बातें आंखें नम कर देने वाली हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि उन्होंने वीडियो देखने के बाद तुरंत अपने माता-पिता को गले लगाया, जबकि कई यूजर्स ने सोनू की सोच और संवेदनशीलता की तारीफ की। सोनू सूद आखिरी बार जनवरी 2025 में रिलीज हुई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे।
