- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Death Hema Malini Sidelined Shobhaa De Interview
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी को किया गया साइडलाइन? शोभा डे ने देओल फैमिली पर लगाए गंभीर आरोप
Shobhaa De Interview: धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल फैमिली और हेमा मालिनी के बीच दूरी की चर्चा तेज है। शोभा डे ने दावा किया कि हेमा मालिनी को साइडलाइन किया गया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

धर्मेंद्र फैमिली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shobhaa De Statement On Dharmendra Family: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के 24 नवंबर को निधन के बाद न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई, बल्कि उनके निजी रिश्तों को लेकर भी कई सवाल उठने लगे। धर्मेंद्र के जाने के बाद देओल फैमिली और उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की ओर से अलग-अलग प्रेयर मीट रखी गईं, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कथित मनमुटाव खुलकर सामने आ गया।
अब मशहूर लेखिका और सोशल कमेंटेटर शोभा डे ने इस पूरे मामले पर बड़ा दावा किया है। पत्रकार बरखा दत्त को दिए एक इंटरव्यू में शोभा डे ने कहा कि धर्मेंद्र के निधन के बाद देओल परिवार ने हेमा मालिनी को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। उनके मुताबिक, यह फैसला भावनात्मक रूप से बेहद जटिल और तकलीफदेह रहा होगा।
शोभा डे ने देओल फैमिली का बताया सच?
शोभा डे ने कहा, “धर्मेंद्र की फर्स्ट फैमिली ने हेमा मालिनी को उस जिंदगी से अलग कर दिया, जिसमें उन्होंने करीब 45 साल बिताए। जिस रिश्ते को उन्होंने संजोया, प्यार दिया और जिसने उनकी जिंदगी को एक अलग अर्थ दिया।” उन्होंने इशारों में कहा कि इतने लंबे रिश्ते के बाद इस तरह की दूरी किसी के लिए भी गहरी पीड़ा देने वाली हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
Celina Jaitly Son Grave: सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं, भावुक वीडियो देखकर टूट गया फैंस का दिल
Bhooth Bangla की सफलता के बीच नया विवाद, वेंडर्स ने मेकर्स पर लगाए 48 लाख रुपये न देने के आरोप
लेखिका ने यह भी कहा कि इस शादी से हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं और ऐसे में यह स्थिति और ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। शोभा डे के अनुसार, हेमा मालिनी ने इस पूरे दौर को बेहद निजी रखा और कभी भी इसे सार्वजनिक तमाशा नहीं बनने दिया।
उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि हेमा मालिनी ने इस दुख को बहुत गरिमा के साथ संभाला। जब भी वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखीं, उन्होंने अपने व्यवहार से साबित किया कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उस व्यक्ति के सम्मान के लिए भी खड़ी हैं, जिसे उन्होंने खो दिया।”
हेमा मालिनी को लेकर कही ये बात
शोभा डे का मानना है कि हेमा मालिनी चाहतीं तो मीडिया का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच सकती थीं। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के निधन के बाद के इमोशनल पलों को मीडिया बड़े पैमाने पर कवर करना चाहता, लेकिन हेमा मालिनी ने अपनी निजता और आत्मसम्मान को सबसे ऊपर रखा।
ये भी पढ़ें- करण जौहर ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर बजाई ताली, बोले- पूरी टीम है तारीफ की हकदार
शोभा डे ने कहा कि “मीडिया उनके हर आंसू और हर सिसकी को दिखाना चाहता, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा को टूटने नहीं दिया। यही बात उनके व्यक्तित्व की असली ताकत को दिखाती है।” इस बयान के बाद एक बार फिर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और देओल परिवार के रिश्तों को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक देओल फैमिली या हेमा मालिनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Dharmendra death hema malini sidelined shobhaa de interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में NCMC कार्ड के लिए बढ़ाए गए पंजीकरण केंद्र, लंबी कतारों से राहत
May 08, 2026 | 04:24 PMक्या कल ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा जीतेगी तो ट्रंप मोदी को बधाई देंगे? संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष
May 08, 2026 | 04:14 PM‘शिक्षा का मंदिर बना हवस का अड्डा’, गोवंडी के स्कूल में चपरासी ने साल भर किया 6 साल की बच्ची का यौन शोषण
May 08, 2026 | 04:11 PMभारी बस्तों से मिलेगी आजादी! जबलपुर प्रशासन हुआ सख्त; नेशनल बैग पॉलिसी लागू करने के दिए सख्त निर्देश
May 08, 2026 | 04:11 PMChandrapur के बंगाली कैम्प चौक में ओवरलोड ट्रक ने महिला मजदूर को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
May 08, 2026 | 04:07 PMMaharashtra SSC Result 2026: अपनी ही मातृभाषा में पिछड़े छात्र, 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मराठी में फेल
May 08, 2026 | 03:59 PMशिवसेना पदाधिकारियों के साथ नहीं होगा अन्याय, संगमनेर में उदय सामंत का बड़ा बयान
May 08, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM














