- Hindi News »
- Entertainment »
- Dharmendra Haqeeqat 1962 War
1962 का युद्ध: जब धर्मेंद्र ने ‘हकीकत’ में दिखाया सैनिक का जज्बा, किरदार देख नम हुईं थीं आंखें
- Written By: अनिल सिंह
Dharmendra: धर्मेंद्र ने 1964 की फिल्म 'हकीकत' में कैप्टन बहादुर सिंह का किरदार निभाया था। यह 1962 युद्ध की कहानी पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से है, जिसकी शूटिंग लद्दाख में हुई थी।

लद्दाख में हुई थी 'हकीकत' की शूटिंग, धर्मेंद्र ने निभाया था कैप्टन बहादुर सिंह का किरदार
Dharmendra Haqeeqat Film: 1962 का भारत-चीन युद्ध, खासकर रेजांग ला की लड़ाई, भारतीय सैन्य इतिहास में अदम्य साहस की मिसाल है। इस लड़ाई में महज 120 भारतीय जवानों ने 3,000 से ज्यादा चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था। करीब छह दशक पहले जब यह कहानी लोगों तक पहुंचाना एक चुनौती थी, तब सिनेमा ने सशक्त माध्यम के रूप में काम किया।
1964 में चेतन आनंद की फिल्म ‘हकीकत’ इसी वीरता की कहानी लेकर आई। इसे भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ युद्ध फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने कैप्टन बहादुर सिंह का किरदार निभाया, जो असली मेजर शैतान सिंह पर आधारित था। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक सैनिक का ऐसा जज्बा दिखाया कि हर एक दर्शक की आंखें नम हो गईं थीं।
‘हकीकत’ में निभाए कैप्टन बहादुर सिंह का किरदार
‘हकीकत’ फिल्म में धर्मेंद्र ने कैप्टन बहादुर सिंह की भूमिका निभाई थी। उनके सीनियर अधिकारी मेजर रंजीत सिंह का रोल बलराज साहनी ने निभाया, जबकि सेना के कमांडर ब्रिगेडियर सिंह (जो बहादुर सिंह के पिता भी थे) का किरदार जयंत ने निभाया। फिल्म में एक कमांडर और पिता की उलझनों को बखूबी दिखाया गया था कि कैसे वह अपनी ड्यूटी और सैनिक के कोड से बंधे हैं और अपने बेटे तथा सैनिकों को देश की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान ने ली चुटकी, Varun Dhawan ने भी दिया मजेदार जवाब
Peddi Box Office Day 2: दूसरे दिन भी कायम है ‘पेद्दी’ का दबदबा, 100 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब पहुंची फिल्म
ये भी पढ़ें- सिद्धांत कपूर पर दोबारा पूछताछ की तलवार, 252 करोड़ के ड्रग्स रैकेट में बढ़ रही है जांच
लद्दाख में हुई थी शूटिंग
युद्ध की कठिनाइयों और त्रासदी को यथार्थ रूप में दिखाने के लिए, फिल्म को लद्दाख की चुनौतीपूर्ण और बर्फीली जगहों पर शूट किया गया था। इस फिल्म का अंत दुखद है, जहाँ धर्मेंद्र का किरदार कैप्टन बहादुर सिंह और एक लद्दाख की महिला (जो उनकी दोस्त बनती है) जंग में जान गंवा देते हैं। फिल्म के प्रेरक गाने, जिन्हें मोहम्मद रफी ने गाया, कैफी आजमी ने लिखा और मदन मोहन ने संगीत दिया, आज भी सराहे जाते हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने की थी आर्थिक मदद
फिल्म के निर्माण के समय चेतन आनंद के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। एक परिचित के सुझाव पर, उन्होंने पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों से मदद ली। मुख्यमंत्री ने तुरंत दो लाख रुपए देने की सहमति दी, लेकिन शर्त रखी कि फिल्म में पंजाब के सैनिकों के योगदान को भी याद किया जाए। धर्मेंद्र ने इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआती भूमिकाओं में ही अपनी छाप छोड़ दी थी। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में ब्रिगेडियर एम.एल. खेत्रपाल के रूप में नजर आएंगे।
Dharmendra haqeeqat 1962 war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: शहडोल में SECL की बंगवार कोयला खदान में बड़ा हादसा; छत धंसने से मलबे में दबे कई मजदूर, 2 की मौत
Jun 05, 2026 | 10:59 PM‘बाहुबली से बायो युग की ओर बढ़ रहा यूपी’, बोले-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा
Jun 05, 2026 | 10:56 PMलॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला फ्यूल, रेगुलर पेट्रोल से कितना है सस्ता? विदेश से ईंधन आयात का झंझट खत्म!
Jun 05, 2026 | 10:47 PMमहंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PMजिला बैंक चुनाव में बन सकती है सहमति की राह, सभी दल साथ आए तो निर्विरोध चुनाव पर होगी चर्चा: सांसद कल्याण काले
Jun 05, 2026 | 10:41 PMMP News: जबलपुर में बंद मकान से आ रही थी बदबू, दरवाजा खुला तो किचन में मिला महिला का शव; जानें पूरा मामला
Jun 05, 2026 | 10:40 PMKaran Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
Jun 05, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM













