Tere Ishq Mein की सफलता के बाद धनुष फिर से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, नई फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट
Dhanush Upcoming Movies 2026: धनुष की नई फिल्म 'करा' का फर्स्ट लुक पोस्टर पोंगल 2026 पर रिलीज हुआ। फिल्म का डायरेक्शन विग्नेस राजा कर रहे हैं और इसे इस साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धनुष अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kara First Poster Out: दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार धनुष अपने करियर में लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। बीते साल आई उनकी रोमांटिक फिल्म ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी और दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही। अब उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पोंगल 2026 के खास अवसर पर धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘करा’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दरअसल, धनुष ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फैंस को पोंगल की शुभकामनाएं भी दीं।
धनुष की पिछली फिल्में जैसे तेरे इश्क में, इडली कढ़ाई और कुबेरा 2025 में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। विशेष रूप से तेरे इश्क में ने 65-70 करोड़ के बजट में बनने के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ और वर्ल्डवाइड लगभग 150 करोड़ का कारोबार किया था। इस सफलता के बाद फैंस बड़ी बेसब्री से धनुष की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
फर्स्ट लुक पोस्टर में धनुष का दमदार अवतार
फर्स्ट लुक पोस्टर में धनुष का इंटेंस लुक देखा जा सकता है, जो दर्शकों को फिल्म के रोमांचक और ड्रामेटिक टोन का संकेत देता है। सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेजी से बढ़ रही है और फैंस धनुष को इस नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bandits of Chambal लाएगा बीहड़ों की असली कहानी, डकैतों से लेकर पुलिस सुधार तक अनकहा सच आएगा सामने
Raja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
Riteish Deshmukh ने आशा भोसले को याद कर शेयर की भावुक यादें, बोले- मैं उन्हें आशा आई कहकर पुकारता था
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Happy Pongal 🙏 #kara pic.twitter.com/JMoAJUKjzf — Dhanush (@dhanushkraja) January 15, 2026
‘करा’ के डायरेक्शन की कमान दक्षिण भारतीय सिनेमा के नामचीन फिल्ममेकर विग्नेस राजा के हाथ में है। मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया गया है कि यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी, कलाकार और संगीत से जुड़ी जानकारी धीरे-धीरे सामने आएगी, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- देखो मैं हंस रही हूं, अब शिकायत मत करना…BMC चुनाव में हेमा मालिनी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
‘तेरे इश्क में’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
धनुष इस फिल्म के जरिए फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। उनके करियर की ग्रोथ और लगातार हिट फिल्में यह साबित करती हैं कि वह साउथ सिनेमा के सबसे भरोसेमंद और पावरफुल कलाकारों में से एक हैं। ‘तेरे इश्क में’ की सफलता के बाद, ‘करा’ के साथ फैंस को धनुष का नया अवतार देखने को मिलेगा, जो रोमांस और एक्शन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करेगा। इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं बेहद उत्साहित नजर आई हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक ने ही दर्शकों के बीच चर्चा शुरू कर दी है, और अब फैंस बेसब्री से ‘करा’ की पूरी कहानी और टीज़र का इंतजार कर रहे हैं।
