धनश्री ने निभाया पवन सिंह से किया वादा! गुलाबी साड़ी-बिंदी में दिखीं खूबसूरत, फैंस ने लुटाया प्यार
Dhanashree Viral Video: धनश्री वर्मा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुलाबी साड़ी में उनके लुक ने सबका ध्यान खींच लिया। फैंस अब इस लुक को पवन सिंह से जोड़कर कमेंट्स कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
धनश्री वर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhanashree Verma In Saree: डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। धनश्री का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, वहीं कुछ नेटिजंस ने इसका कनेक्शन भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह से जोड़ दिया है।
दरअसल, धनश्री हाल ही में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स में शिरकत करती दिखीं। उन्होंने इस मौके पर बेहद खूबसूरत पिंक साड़ी पहनी थी, माथे पर बिंदी और सिंपल ज्वेलरी उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रही थी। जैसे ही उनका यह वीडियो सामने आया, इंटरनेट पर धूम मच गई।
धनश्री के वायरल वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किए और पवन सिंह का नाम बार-बार लिया। एक यूजर ने लिखा, “पवन सिंह की डिमांड थी, अब पूरी हो गई।” वहीं दूसरे ने लिखा, “भैया ने जो गिफ्ट की थी वही साड़ी पहन ली।” कई फैंस ने धनश्री की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
बता दें कि धनश्री और पवन सिंह दोनों ही रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हिस्सा रह चुके हैं। शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसी शो में पवन सिंह ने मजाकिया अंदाज में धनश्री से कहा था कि उन्हें कभी साड़ी पहननी चाहिए। इतना ही नहीं, फिनाले एपिसोड में अभिनेता ने उन्हें एक साड़ी गिफ्ट भी की थी और कहा था कि जब वह इसे पहनेंगी तो उन्हें टैग जरूर करें।
अब जब धनश्री का साड़ी वाला वीडियो सामने आया, तो लोगों को वही एपिसोड याद आ गया। फैंस मान रहे हैं कि उन्होंने पवन सिंह की वही फरमाइश पूरी कर दी है। हालांकि, धनश्री ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो पर आने वाली टिप्पणियों से यह साफ है कि लोग दोनों को जोड़कर देखना पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन बने इच्छाधारी नाग, शुरू हुई फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग, बोले- हर हर महादेव
ग्रेस और स्टाइल की हुई जमकर तारीफ
फिलहाल, धनश्री वर्मा का यह पिंक साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। उनकी ग्रेस और स्टाइल की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वो सच में हर लुक में परफेक्ट लगती हैं।” वहीं कुछ फैंस ने कहा, “ये साड़ी लुक देखकर पवन सिंह भी खुश हो जाएंगे।”
