- Hindi News »
- Entertainment »
- Deva Is Both Massy And Classy Shahid Kapoor Said In The Delhi Press Conference
देवा मासी भी है और क्लासी भी! दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शाहिद कपूर, फिल्म का असली धमाका अभी बाकी है!
शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर "देवा" 31 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वह एक निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली में प्रमोशनल इवेंट के दौरान शाहिद और पूजा हेगड़े ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।
- Written By: अदिति भंडारी

देवा मासी भी है और क्लासी भी! दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले शाहिद कपूर, फिल्म का असली धमाका अभी बाकी है! (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर अपनी आगामी हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म देवा के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में शाहिद एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे, जो न्याय और बदले की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है, जो मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं। इसे ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।
फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने दिल्ली में प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया, जहां शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने धमाकेदार एंट्री ली। राजधानी के एक लोकप्रिय कॉलेज में आयोजित इस इवेंट में हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही शाहिद मंच पर आए, वहां मौजूद फैंस ने जबरदस्त हूटिंग और तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
इवेंट के दौरान शाहिद और पूजा ने फिल्म के चार्टबस्टर गाने पर स्टेज परफॉर्मेंस दी, जिससे माहौल पूरी तरह जोश और ऊर्जा से भर गया। उन्होंने अपने फैंस के साथ बातचीत की और फिल्म से जुड़े कई मजेदार किस्से भी साझा किए।
सम्बंधित ख़बरें
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: दो पत्नियां, एक पति और ढेर सारी कन्फ्यूजन, क्या हिट होगी वरुण धवन की नई फिल्म
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए टली वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, नई रिलीज डेट आई सामने
दिल्ली में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाहिद कपूर ने देवा को एक मैसी और क्लासी फिल्म बताया। उन्होंने कहा, “जो ट्रेलर और गाने अब तक दिखाए गए हैं, वो बस 5% हैं, असली धमाका तो 31 जनवरी को सिनेमाघरों में होगा!”
इसके अलावा, शाहिद ने इस फिल्म को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक बताया और कहा कि इसमें उनका किरदार बेहद इंटेंस और दमदार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक साहसी और निडर पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इस के साथ ही फिल्म के ट्रेलर में एक्शन और थ्रिल का जबरदस्त डोज़ देखने को मिला, जिससे यह साफ हो गया कि यह फिल्म हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस से भरपूर होगी।
फिल्म में पूजा हेगड़े फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शाहिद की केमिस्ट्री देखने लायक होगी। इस फिल्म की सिनेमैटोग्राफी और स्टंट को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है, जो इसे एक विजुअल ट्रीट बनाएगा। ‘देवा’ को 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शाहिद कपूर के प्रशंसक देवा के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज़ पैदा कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका कर पाएगी!
Deva is both massy and classy shahid kapoor said in the delhi press conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: डरावनी रफ्तार से फैल रहा हंता वायरस, कैसी है हमारी इससे लड़ने की ताकत ?
May 11, 2026 | 07:08 AMNashik TCS Case: निदा खान मामले में मतीन पटेल की बढ़ी मुश्किलें, घर पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा
May 11, 2026 | 07:00 AMNavabharat Nishanebaaz: अमरावती में निकली अनोखी बारात, सजे-धजे हाथी पर दुल्हन सवार
May 11, 2026 | 06:44 AMLIVEआज की ताजा खबर 11 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल होंगे
May 11, 2026 | 06:26 AMBirthday Horoscope: 11 मई 2026 को जन्मे बच्चों का भविष्य, नेतृत्व क्षमता-शिक्षा के क्षेत्र में लहराएंगे परचम
May 11, 2026 | 05:05 AMAaj Ka Rashifal 11 May: वृश्चिक को व्यापार में लाभ और धनु को मिलेगी राजनैतिक सफलता, जानें अपनी राशि का हाल
May 11, 2026 | 05:05 AMMaharashtra Weather: 11 मई को बेमौसम बारिश की चेतावनी, जानें कहां होगी उमस, कहां गर्मी और कहां बरसेंगे बादल
May 11, 2026 | 05:00 AMवीडियो गैलरी

CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM














