Sapna Choudhary: जहर खाने के बाद 7 दिनों तक थी बेहोश, शो की फीस सुनकर चौंक गई सपना चौधरी

सपना चौधरी अपने शो की फीस और खुद से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे को लेकर सुर्खियों में आ गई है। Sapna Choudhary ने बताया है कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी। आइए जानिए उन्होंने ऐसा क्यों किया।
Sapna Choudhary: जहर खाने के बाद 7 दिनों तक थी बेहोश, शो की फीस सुनकर चौंक गई सपना चौधरी
सपना चौधरी ने क्यों खाया था जहर, डांसर ने बताया आत्महत्या के प्रयास के बाद कैसे मिली जीने की प्रेरणा
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Sapna Choudhary Show Fees: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने अपने डांस को लेकर एक अलग पहचान बनाई है। सपना चौधरी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस समय सपना चौधरी मुंबई में मौजूद हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था। इतना ही नहीं वह हर शो के लिए 2 करोड़ रुपए तक फीस वसूलती हैं यह सुनकर वह खुद हैरान रह गई।

फरीदून के पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए सपना चौधरी ने खुद के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी ढेर सारी बातें की। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह अपने शोज के लिए फीस के तौर पर 50 लाख से लेकर 2 करोड़ तक वसूलती हैं, तो उन्होंने कहा कि अगर मैं ऐसा करूंगी तो सिर्फ एक-दो शो करके ही घर बैठना पड़ेगा। यह खबर पूरी तरह से गलत है। हां यह बात सही है कि मैं पहले सब शो के लिए हां बोल देती थी, लेकिन अब मैं चूजी हो गई हूं और पहले के मुकाबले सोच समझ कर शो के लिए हां कहती हूं।

सपना ने क्यों की थी आत्महत्या की कोशिश

बातचीत के दौरान सपना चौधरी ने आगे बताया कि एक परफॉर्मेंस की वजह से मुझे ज्यादा हेट मिला था। मेरे कैरेक्टर पर लोग बात करने लगे थे। यह कहा जा रहा था कि मेरा कैरेक्टर खराब है। मैं इतना लोड नहीं ले सकी और वैसी हरकत (आत्महत्या की कोशिश) की। मैं 7 दिनों तक बेहोश थी, जब मैं उठी तो देखा कि लोग मुझे कितना प्यार करते हैं। एक लड़का मेरे हॉस्पिटल के बाहर मेरे ठीक होने तक खड़ा रहा। उसे देखकर मुझे जीने की प्रेरणा मिली थी।

सपना चौधरी पर बन रही है फिल्म

सपना चौधरी ने डांस के जरिए अपनी पहचान बनाई। वह बिग बॉस जैसी टीवी के रियलिटी शो में भी नजर आई। लेकिन विवाद और सपना चौधरी का चोली दामन का साथ रहा है। वह हमेशा विवादों में घिरती रही हैं। सपना चौधरी पर फिल्म बनने जा रही है। मैडम सपना फिल्म का नाम है। फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। फिलहाल सपना चौधरी को लेकर यह कहा जा सकता है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद से जुड़े बड़े खुलासे किए और कुछ अफवाहों पर भी पूर्ण विराम लगाया है।

EndFragment