फ्लैट के पास लगी आग से डरीं डेजी शाह, चुनावी प्रचार पर उठाए सवाल, बोलीं- ये बेवकूफी है
Daisy Shah Angry: चुनावी प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने से फ्लैट के पास आग लगने पर डेजी शाह भड़क गईं। वीडियो शेयर करते हुए डेजी ने कहा कि चुनाव के नाम पर ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
- Written By: सोनाली झा
डेजी शाह (सोर्स- सोशल मीडिया)
Daisy Shah Viral Video: बीएमसी इलेक्शन 2026 से पहले चुनावी माहौल तेज होता जा रहा है, लेकिन इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह एक गंभीर घटना को लेकर गुस्से में नजर आईं। डेजी शाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी नाराज़ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके फ्लैट के बगल वाली बिल्डिंग में चुनावी प्रचार के दौरान पटाखे फोड़ने की वजह से आग लग गई।
डेजी शाह द्वारा शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग लगने की घटना ने उन्हें कितना डरा दिया है। वीडियो में वे कहती हैं कि ये सब यहां इलेक्शन की वजह से हो रहा है। लोग रास्ते पर पटाखे फोड़ रहे हैं और उसी वजह से बिल्डिंग में आग लग गई है। लोग समझते नहीं हैं। ये बेवकूफ सरकारी लोग हैं जो हर एक बिल्डिंग में जाकर प्रचार कर रहे हैं।
डेजी शाह ने कही ये बात
डेजी शाह ने आगे कहा कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है, वह उनके घर के बिल्कुल पास है, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा हो गया। उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद डरावना बताया और कहा कि चुनावी प्रचार के नाम पर इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है। एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में साफ किया कि उनका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
बिल्डिंग कमेटी को किया धन्यवाद
एक्ट्रेस ने लिखा कि जब आप चुनाव के लिए कैंपेन टीम हायर करते हैं, तो कम से कम ये सुनिश्चित करें कि उनमें थोड़ा कॉमन सेंस हो। बिल्डिंग के पास पटाखे फोड़ना बिल्कुल भी सही नहीं है। डेजी शाह ने अपनी बिल्डिंग कमेटी का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने प्रचार करने आई टीम को घर-घर जाकर प्रचार करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि लोगों की लापरवाही और सिविक सेंस की कमी का नतीजा है।
डेजी शाह का वीडियो
इसके अलावा डेजी शाह ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दो टूक कहा कि चुनाव का समय होने का मतलब यह नहीं कि प्रचार के नाम पर पटाखे फोड़े जाएं। उन्होंने जिम्मेदारी लेने और ऐसे खतरनाक तरीकों पर रोक लगाने की मांग की। डेजी शाह का यह गुस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी उनकी बात से सहमति जताते नजर आ रहे हैं।
