- Hindi News »
- Entertainment »
- Cousin Isha Hindi Movie Vikrant Rai Directorial Debut Naresh Gosain
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कज़िन ईशा' के साथ अभिनेता विक्रांत राय निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। आज़मगढ़ की खूबसूरत वादियों में शूट हुई यह फिल्म एक 'बोल्ड और फैशनेबल' युवा की अनोखी प्रेम कहानी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

विक्रांत राय (Image- Social Media)
Vikrant Rai Directorial Debut: हिंदी सिनेमा में इन दिनों क्षेत्रीय लोकेशन्स और संवेदनशील कहानियों का दौर है। इसी कड़ी में आगामी रोमांटिक ड्रामा “कज़िन ईशा” चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह फिल्म न केवल एक अनोखी प्रेम कहानी है, बल्कि उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के लिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि यह वहां शूट की गई पहली म्यूज़िकल रोमांटिक हिंदी फिल्म है।
VRF बैनर के तले बनी इस फिल्म के जरिए लोकप्रिय टीवी अभिनेता विक्रांत राय निर्देशन के क्षेत्र में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। विक्रांत राय को ‘काव्यांजलि’, ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’, ‘मायका’ और ‘मैं कुछ भी कर सकती हूँ’ जैसे हिट धारावाहिकों के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में वह न केवल निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि पांचवीं बार बड़े पर्दे पर मुख्य अभिनेता के रूप में भी नजर आएंगे।
‘गुलाब जामुन अंकल’ की एंट्री से बढ़ा उत्साह
फिल्म की स्टार कास्ट में एक दिलचस्प नाम नरेश गोसाईं का जुड़ा है। साल 2018 के IPL के दौरान Swiggy विज्ञापन से ‘गुलाब जामुन अंकल’ के रूप में मशहूर हुए नरेश गोसाईं, जो हाल ही में फिल्म ‘जवान’ में भी दिखे थे, इस फिल्म में विक्रांत राय के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी मौजूदगी ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
‘मैं कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ता’…’उधार की घड़ियां पहनकर करता हूं स्टाइल’, Salman Khan ने खोले अपने राज़
Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें
Aditi Rao Hydari ने कान्स 2026 में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन लूटी महफिल, ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हुए फैंस
संवेदनशील कथानक और ग्रामीण परिवेश
फिल्म की कहानी अजीत नामक एक छोटे शहर के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे “बोल्ड और फैशनेबल” व्यक्तित्व के रूप में पेश किया गया है। कहानी एक खूबसूरत गांव की सर्दियों, धुंध भरे खेतों और चूल्हे की गर्माहट के बीच दो दिलों के मिलन को दर्शाती है। यह फिल्म यह संदेश देती है कि प्यार कितना गहरा और शक्तिशाली हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Celina Jaitly Son Grave: सेलिना जेटली बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं, भावुक वीडियो देखकर टूट गया फैंस का दिल
रिलीज़ की तैयारी
फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का काम लगभग एक साल की कड़ी मेहनत के बाद पूरा हो चुका है। मेकर्स जल्द ही इसकी आधिकारिक रिलीज़ डेट की घोषणा करेंगे। अपनी अनोखी कहानी और दिल को छू लेने वाले संगीत के साथ, “कज़िन ईशा” दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
Cousin isha hindi movie vikrant rai directorial debut naresh gosain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














