Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Kajol Interesting Facts: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प पहलू हैं, जो उनके बेबाक अंदाज, करियर के फैसलों और पर्सनल लाइफ की अनोखी कहानियों को बयां करते हैं।
- Written By: यति सिंह
काजोल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kajol Devgan Birthday Special: हिंदी सिनेमा में अपनी सहज एक्टिंग और बेमिसाल मुस्कान से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस काजोल का फिल्मी सफर बेहद अनूठा रहा है। सिर्फ 16 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली काजोल ने अपने करियर में सफलता के ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिन्हें छू पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 5 अगस्त को जन्मीं काजोल न सिर्फ अपनी बेहतरीन फिल्मों बल्कि अपनी बेबाक शख्सियत के लिए भी जानी जाती हैं। उनके जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो यह दर्शाती हैं कि उन्होंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी है।
काजोल पंचगनी के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई के दौरान काजोल हेड गर्ल हुआ करती थीं। उन्हें डांस का बहुत शौक था और जब उन्हें 16 साल की उम्र में पहली फिल्म बेखुदी का प्रपोजल मिला, तो उन्होंने पढ़ाई छोड़कर सिनेमा की दुनिया को चुन लिया। उनका संबंध एक ऐसे प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से रहा है जहां उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और पिता शोमू मुखर्जी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम रहे। इसके बावजूद काजोल ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई। फिल्म बाजीगर उनकी पहली बड़ी सफलता साबित हुई, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
शाहरुख संग ब्लॉकबस्टर जोड़ी और विवादित फैसले
शाहरुख खान के साथ काजोल की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे सफल माना जाता है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
दोस्ती के लिए सलमान खान ने छोड़े करोड़ों? SVC63 की फीस को लेकर चर्चा तेज, शूटिंग डेट भी आई सामने
22 साल की दोस्ती, सुपरहिट जोड़ी! विजय-तृषा की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रचे कई रिकॉर्ड
दिलचस्प बात यह है कि जिस दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म ने उन्हें इतनी बड़ी सफलता दिलाई, उसके टाइटल को शुरुआत में काजोल ने टपोरी कहा था। इसके अलावा उन्होंने 3 इडियट्स, वीर जारा, दिल तो पागल है और कभी अलविदा ना कहना जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर्स को रिजेक्ट भी कर दिया था।
काजोल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
सेट के हादसे और बेबाक मिजाज की अनोखी दास्तान
काजोल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्हें सेट पर खाली समय में डरावने और साइंस आधारित उपन्यास पढ़ने का जुनून है। वह भगवान शिव की अनन्य भक्त हैं और हमेशा अपने हाथ में ओम लिखी हीरे की अंगूठी पहनती हैं।
फिल्म कुछ कुछ होता है की शूटिंग के दौरान साइकिल से गिरकर चोटिल होना हो या दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने में बिना बताए शाहरूख द्वारा गिराए जाने का वास्तविक रिएक्शन, उनके जीवन में ऐसे कई किस्से रहे हैं। अपने करियर की ऊंचाइयों पर अजय देवगन से शादी करने का उनका फैसला भी उस समय काफी चर्चा में रहा था, जिसे उन्होंने सफलता से निभाया।
फिल्मी करियर में सिद्धांतों को दी हमेशा तरजीह
काजोल का मानना है कि वह अपने बेबाक स्वभाव के कारण हर किसी से घुलमिल नहीं पातीं। काजोल को हमेशा रिश्तों और सिद्धांतों को प्राथमिकता दी है। गुंडा राज के सेट से शुरू हुई उनकी और अजय देवगन की प्रेम कहानी आज 2 बच्चों न्यासा और युग के साथ एक मजबूत परिवार का रूप ले चुकी है।
ये भी पढ़ें: नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
करण जौहर के लिए लकी चार्म मानी जाने वाली काजोल ने हमेशा अपनी कला और व्यक्तित्व की लिमिट को बनाए रखा। उनकी लाइफ की यही प्रामाणिकता और सादगी उन्हें आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बनाए हुए है।
