कॉकटेल 2 को बॉक्स ऑफिस पर मिली पेद्दी और अन्य फिल्मों से टक्कर, ओपनिंग डे पर कमाए करीब 8 करोड़ रुपये

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 7.95 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि फिल्म अच्छी शुरुआत करने में सफल रही।
Shahid Kapoor Kriti Sanon Rashmika Mandanna Cocktail 2 Box Office Collection Day 1
कॉकटेल 2 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले फिल्म का बड़े स्तर पर प्रमोशन किया गया था और दर्शकों के बीच इसे लेकर अच्छा खासा उत्साह भी देखने को मिला। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनसे इसकी शुरुआती प्रदर्शन की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के पहले दिन लगभग 7.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि यह शुरुआती आंकड़ा है और देर रात तक इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म को मल्टीप्लेक्स दर्शकों से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या कॉकटेल को पछाड़ पाई सीक्वल

साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' बॉलीवुड की सफल रोमांटिक फिल्मों में गिनी जाती है। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी अभिनीत उस फिल्म ने पहले दिन करीब 10.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में देखा जाए तो 'कॉकटेल 2' अपनी फ्रेंचाइजी की मूल फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ने में सफल नहीं हो सकी है।

क्या है फिल्म की कहानी

'कॉकटेल 2' की कहानी कुणाल, दीया और एली के इर्द-गिर्द घूमती है। कुणाल और दीया लंबे समय से रिश्ते में हैं, लेकिन उनके संबंधों में पहले जैसी गर्माहट नहीं रह गई है। इसी बीच एली की एंट्री होती है, जो कहानी में नया मोड़ लेकर आती है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही दिनों में एली को कुणाल से प्यार हो जाता है। इसके बाद रिश्तों, भावनाओं और उलझनों का सिलसिला शुरू होता है, जो फिल्म को आगे बढ़ाता है।

बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर

'कॉकटेल 2' को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। सामंथा रुथ प्रभु की 'मां इंटी बंगारम' ने पहले दिन 2.92 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'पेद्दी', 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'हॉन्टेड 3डी' जैसी फिल्में पहले से सिनेमाघरों में मौजूद हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कॉकटेल 2' दर्शकों को कितना आकर्षित कर पाती है और बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी रेस दौड़ती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com